लंबी फ्लाइट, नो रोना-धोना! हवाई सफर को बनाएं सुपर फन, हर पैरेंट को पता होनी चाहिए ये 7 सुपर ट्रिक

लंबी फ्लाइट का सफर बच्चों के लिए सिर्फ बैठकर पूरा करने वाला सफर नहीं होना चाहिए। यदि उनका समय सही तरीके से बीते, तो कई घंटों की ट्रिप भी उन्हें ज्यादा लंबी और बोरिंग नहीं लगेगी। माता-पिता के लिए भी यह जर्नी कम स्ट्रेस वाली हो सकती है और बच्चे बिना परेशानी के ट्रिप का मजा ले सकते हैं। इसलिए बच्चों के साथ फ्लाइट से पहले थोड़ी तैयारी करना पूरे सफर के एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकता है।

अपडेटेड Sep 02, 2026 पर 10:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

जब फ्लाइट में सफर कई घंटों का हो, तो बच्चे को शांत और खुश रखना माता-पिता के लिए जरूरी हो जाता है, ताकि बच्चा भी आराम से जर्नी कर सके और आसपास बैठे पैसेंजर को भी परेशानी न हो। लंबी फ्लाइट में सफर करना बड़ों के लिए भी आसान नहीं होता, ऐसे में बच्चों के साथ कई घंटों की जर्नी करना माता-पिता के लिए थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है। लंबे समय तक सीट पर बैठे रहने से बच्चे जल्दी बोर हो जाते हैं और उन्हें बार-बार कुछ नया करने का मन करता है। कई बार बच्चे लगातार सवाल पूछने लगते हैं, खेलने की जिद करते हैं या फ्लाइट में इधर-उधर जाने की कोशिश करते हैं।

ऐसे में फ्लाइट पर जाने से पहले थोड़ी तैयारी करना काफी मददगार हो सकता है। बच्चे को पूरी जर्नी सिर्फ मोबाइल या टैबलेट देकर बिजी रखने के बजाय अलग-अलग तरह की छोटी-छोटी चीजों में उसका मन लगाया जा सकता है। बच्चे की पसंद और उसकी उम्र को ध्यान में रखकर सफर में उसका समय कैसे मजेदार बनाया जाए, इस बारे में पहले से सोच लें। इससे उसे सफर लंबा और बोर भी नहीं लगेगा। यदि आप भी बच्चों के साथ लंबी फ्लाइट लेने वाले हैं, तो कुछ आसान तरीकों से ट्रिप को उनके लिए मजेदार और आपके लिए रिलेक्सिंग बनाया जा सकता है।

 


flightchild pos

 

1. पसंदीदा गेम और एक्टिविटी बुक रखें

फ्लाइट में बच्चे को बिजी रखने के लिए उसके पसंदीदा गेम और एक्टिविटी बुक साथ रखें। कलरिंग बुक, पजल, स्टिकर बुक, कार्ड गेम या छोटी ड्रॉइंग बुक अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। बच्चे को सारी चीजें एक साथ देने के बजाय धीरे-धीरे एक-एक करके दें। इससे उसे हर कुछ समय बाद कुछ नया करने को मिलेगा और वह जल्दी बोर नहीं होगा।

 

 

2. कार्टून और फिल्म पहले से डाउनलोड करें

बच्चा कार्टून या फिल्म देखना पसंद करता है, तो उसकी पसंद के कुछ वीडियो फ्लाइट से पहले ही फोन या टैबलेट में डाउनलोड कर लें। फ्लाइट में इंटरनेट हर समय काम करे, यह जरूरी नहीं है, इसलिए पहले से डाउनलोड किया हुआ कंटेंट ज्यादा सुविधाजनक रहेगा। लेकिन बच्चे को लगातार स्क्रीन देने के बजाय बीच-बीच में दूसरी एक्टिविटी भी कराते रहें।

 

 

3. स्टोरी बुक या कॉमिक साथ रखें

बच्चे को पढ़ने का शौक है तो उसकी पसंद की कहानी की किताब, कॉमिक या पिक्चर बुक जरूर रखें। आप खुद भी उसके साथ बैठकर कहानी पढ़ सकते हैं और बीच-बीच में उससे कहानी से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। इससे बच्चा सिर्फ किताब नहीं पढ़ेगा, बल्कि बातचीत में भी लगा रहेगा। छोटे बच्चों के लिए पिक्चर वाली किताबें और बड़े बच्चों के लिए कॉमिक या उनकी पसंद की कहानी की किताब अच्छी रह सकती है।

 

 

4. पसंदीदा स्नैक्स और छोटी ट्रीट रखें

लंबी फ्लाइट में बच्चे को समय-समय पर भूख लग सकती है, इसलिए उसके लिए कुछ पसंदीदा और आसानी से खाने वाले स्नैक्स रखें। छोटे पैकेट में स्नैक्स रखने से उन्हें निकालना और खिलाना आसान रहता है। बच्चे की पसंद के साथ ऐसे ऑप्शन भी रखें जो सफर में आसानी से खाए जा सकें और ज्यादा गंदगी न करें। साथ ही पानी पीने का भी ध्यान रखें।

 

 

5. बच्चे के साथ छोटे गेम और बातें करें

बच्चे को बिजी रखने का सबसे आसान तरीका है कि आप खुद भी उसके साथ समय बिताएं। आप उसके साथ पहेलियां पूछ सकते हैं, 'मैं कौन हूं' जैसे गेम खेल सकते हैं या आसपास की चीजों के बारे में बातें कर सकते हैं। बड़े बच्चों के साथ आप अगले डेस्टिनेशन को लेकर बात कर सकते हैं और उनसे पूछ सकते हैं कि वहां पहुंचकर वे क्या करना चाहते हैं।

 

 

6. बच्चे को विंडो सीट दें

बच्चा थोड़ा बड़ा है, तो उसे विंडो सीट देना भी अच्छा आइडिया हो सकता है। वह खिड़की से बाहर बादल, आसमान और नीचे दिखाई देने वाली चीजों को देखकर अपना समय बिता सकता है। आप उसके साथ बादलों के अलग-अलग शेप पहचानने या बाहर दिखाई देने वाली चीजों पर बात करने का छोटा-सा गेम भी खेल सकते हैं। इससे बच्चे का ध्यान फ्लाइट के लंबे सफर से हटकर आसपास की चीजों पर लगा रहेगा।

 

 

आप भी बच्चों के साथ लंबी फ्लाइट में सफर करने वाले हैं, तो थोड़ी-सी तैयारी आपके पूरे सफर को आसान बना सकती है। बच्चे का मूड और उसकी पसंद समझकर सफर को उसके लिए मजेदार बनाने की कोशिश करें। साथ ही खुद भी धैर्य बनाए रखें, क्योंकि पेरेंट्स का शांत रहना बच्चे को भी सहज महसूस कराता है। इस तरह थोड़ी समझदारी और सही तैयारी के साथ लंबी फ्लाइट बच्चों के लिए भी एक अच्छा और यादगार सफर बन सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।