जब फ्लाइट में सफर कई घंटों का हो, तो बच्चे को शांत और खुश रखना माता-पिता के लिए जरूरी हो जाता है, ताकि बच्चा भी आराम से जर्नी कर सके और आसपास बैठे पैसेंजर को भी परेशानी न हो। लंबी फ्लाइट में सफर करना बड़ों के लिए भी आसान नहीं होता, ऐसे में बच्चों के साथ कई घंटों की जर्नी करना माता-पिता के लिए थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है। लंबे समय तक सीट पर बैठे रहने से बच्चे जल्दी बोर हो जाते हैं और उन्हें बार-बार कुछ नया करने का मन करता है। कई बार बच्चे लगातार सवाल पूछने लगते हैं, खेलने की जिद करते हैं या फ्लाइट में इधर-उधर जाने की कोशिश करते हैं।
