
दिल्ली से रणथंभौर पहुंचने में लगभग 6–7 घंटे लगते हैं। सबसे आसान तरीका जयपुर या सवाई माधोपुर तक ट्रेन लेना और फिर टैक्सी से नेशनल पार्क पहुंचना है। प्राइवेट कार से भी सीधा सफर किया जा सकता है। कुल खर्च ₹5000–₹10000 तक आता है। यहां टाइगर सफारी, जंगल व्यू और किले का रोमांच इसे बेहद खास बनाता है।नीमराना फोर्ट
नीमराना दिल्ली से सिर्फ 2–3 घंटे की दूरी पर है, इसलिए यह सबसे आसान वीकेंड डेस्टिनेशन है। यहां कार या बाइक से सीधे पहुंचा जा सकता है, बस और टैक्सी भी अवेलेबल हैं। खर्च ₹3000–₹8000 तक रहता है। 15वीं सदी का फोर्ट पैलेस, हेरिटेज स्टे और जिप लाइन एडवेंचर इसे ऑफबीट लक्जरी ट्रिप बनाते हैं।अल्मोड़ा
अल्मोड़ा का कसार देवी मंदिर, हिमालय व्यू और शांत पहाड़ी माहौल इसे बेहद सुकून भरा बनाते हैं। दिल्ली से अल्मोड़ा पहुंचने में लगभग 8–10 घंटे लगते हैं। काठगोदाम तक ट्रेन लेकर फिर टैक्सी या बस से पहाड़ों में जाना सबसे अच्छा तरीका है। खर्च ₹4500–₹9000 तक आता है।
कुफरी
कुफरी शिमला से लगभग 30–45 मिनट की दूरी पर है और दिल्ली से कुल 7–8 घंटे में पहुंचा जा सकता है। दिल्ली से शिमला तक वोल्वो बस या ट्रेन + कैब सबसे बेहतर विकल्प है। कुल खर्च ₹4500–₹8500 तक रहता है। यहां बर्फ, याक राइड और हिल व्यू इसे एक छोटा लेकिन खूबसूरत हिल स्टेशन अनुभव देते हैं।लैंसडाउन
लैंसडाउन दिल्ली से लगभग 6–7 घंटे की दूरी पर है। कोटद्वार तक ट्रेन या बस लेकर आगे टैक्सी से आसानी से पहुंचा जा सकता है, या सीधी कार से भी जाया जा सकता है। खर्च ₹4000–₹8000 तक आता है। यहां शांत जंगल, भुल्ला ताल और ब्रिटिश टाइम की आर्मी छावनी जैसी वाइब इसे बेहद शांत और ऑफबीट डेस्टिनेशन बनाती है।बीर बिलिंग
दिल्ली से 10–12 घंटे का सफर है। पठानकोट या धर्मशाला तक ट्रेन/बस और आगे टैक्सी से जाना पड़ता है। खर्च ₹5000–₹11000 तक आता है। यह पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया में मशहूर जगह है। इसके अलावा यहां बिलिंग हिल, बिर मोनेस्ट्री, बेस्ट सनसेट पॉइंट और ट्रैकिंग ट्रेल्स भी घूमने लायक हैं। यहां की घाटियों का नजारा और बादलों के बीच उड़ान का अनुभव इसे एडवेंचर लवर्स के लिए परफेक्ट बनाता है।चकराता
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।