पैसेंजर राइट्स गाइड! फ्लाइट लेट होने पर ये 4 बातें बचाएंगी आपका समय और पैसा

फ्लाइट लेट होने पर सही जानकारी और थोड़ी समझदारी पैसेंजर के काफी काम आ सकती है। ऐसी सिचुएशन में एयरलाइन से मिलने वाली फैसिलिटी के बारे में पूछने के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट और रिसिप्ट संभालकर रखना चाहिए। यदि परेशानी सही न हो, तो पैसेंजर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकते हैं।

अपडेटेड Sep 04, 2026 पर 3:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

फ्लाइट लेट होना किसी के लिए भी परेशानी वाला हो सकता है। कई बार पैसेंजर को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ता है और समझ नहीं आता कि ऐसे समय में क्या करें। इसलिए फ्लाइट में देरी होने पर घबराने के बजाय अपने पैसेंजर अधिकारों के बारे में जानना जरूरी है। भारत में DGCA के नियमों के मुताबिक, कुछ सिचुएशन में एयरलाइन पैसेंजर को खाना-पीना, जरूरत पड़ने पर होटल में ठहरने और ज्यादा देरी होने पर दूसरी फ्लाइट या रिफंड जैसे ऑप्शन दे सकती है। ऐसे में आपकी फ्लाइट लेट हो जाए, तो सही जानकारी के साथ कुछ जरूरी कदम उठाकर आप अपनी परेशानी कम कर सकते हैं।

flightyy


1. लेट फ्लाइट रीजन और बोर्डिंग टाइम जाने

फ्लाइट लेट होने का पता चलते ही सबसे पहले एयरलाइन के स्टाफ से बात करें। उनसे पूछें कि फ्लाइट लेट होने की वजह क्या है और अब फ्लाइट कितने बजे उड़ने की उम्मीद है। एयरलाइन की तरफ से कोई नया अपडेट, मैसेज या ईमेल आता है, तो उसे संभालकर रखें। साथ ही एयरलाइन का ऐप, SMS और ईमेल चेक करते रहें, क्योंकि फ्लाइट का गेट, बोर्डिंग टाइम या नया डिपार्चर टाइम कभी भी बदल सकता है। इससे आप बार-बार परेशान होने से बचेंगे और समय पर सही जगह पहुंच पाएंगे।

2. खाने-पीने की फैसिलिटी मांगें

यदि फ्लाइट में काफी देर हो रही है और आपको एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है, तो एयरलाइन से खाने-पीने की फैसिलिटी के बारे में जरूर पूछें। रेगुलेशन में लेट टाइम और फ्लाइट के समय के हिसाब से कुछ पैसेंजर को मुफ्त खाना और ड्रिंक्स दिए जाते हैं। इसलिए सिर्फ चुपचाप इंतजार करने के बजाय एयरलाइन स्टाफ से पूछें कि आपकी फ्लाइट में कौन-सी सुविधा मिल सकती है। एयरलाइन की तरफ से कोई कूपन या फूड वाउचर दिया जाता है, तो उसे भी संभालकर रखें।

3. रिफंड या दूसरी फ्लाइट का ऑप्शन पूछें

फ्लाइट में बहुत ज्यादा देरी हो रही है, तो आपको सिर्फ एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहने की जरूरत नहीं है। ऐसी सिचुएशन में एयरलाइन से पूछें कि क्या आपको दूसरी फ्लाइट में भेजा जा सकता है या टिकट का रिफंड लिया जा सकता है। डोमेस्टिक फ्लाइट में लंबी देरी होने पर लागू नियमों के हिसाब से घरेलू को कुछ कंडीशन में फ्लाइट या पूरा रिफंड मिलने का ऑप्शन दिया जाता है। रात होने पर होटल में ठहरने की सुविधा भी मिल सकती है।

4. जरुरी डॉक्यूमेंट और रिसिप्ट संभालकर रखें

फ्लाइट में देरी होने पर अपना बोर्डिंग पास, टिकट, बुकिंग रेफरेंस और एयरलाइन से आए SMS या ईमेल को डिलीट न करें। देरी में आपको खाना, ड्रिंक या किसी दूसरी जरूरी चीज पर अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़े हैं, तो उनकी रिसिप्ट भी संभालकर रखें। ये चीजें बाद में शिकायत करते समय काम आ सकती हैं। एयरलाइन आपकी परेशानी सुनने या मिलने वाली सुविधा देने से मना करती है, तो आप पहले एयरलाइन की शिकायत व्यवस्था में बात रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आधिकारिक AirSewa पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

5. फ्लाइट रीबुकिंग का ऑप्शन पूछे

यदि आगे की कोई कनेक्टिंग फ्लाइट है और पहली फ्लाइट लेट हो गई है, तो एयरलाइन स्टाफ को इसकी जानकारी तुरंत दें। उनसे पूछें कि देरी के कारण आपकी अगली फ्लाइट छूटती है, तो क्या रीबुकिंग का कोई ऑप्शन मिल सकता है। नया टिकट, बोर्डिंग पास या रीबुकिंग से जुड़ी जानकारी मिलने पर उसे भी संभालकर रखें।

फ्लाइट में लेट होने की सिचुएशन में शांत रहना और सोच-समझकर फैसला लेना सबसे जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी और अपने अधिकारों की जानकारी होने से सफर के दौरान होने वाली परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।