एक्सपीरियंस बन जायेगा लाइफ टाइम, बेस्ट 8 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन सोलो ट्रैवलर के लिए जो है सबसे सेफ और शानदार!
अकेले घूमना नई जगहों को जानने और नए एक्सपीरियंस पाने का अच्छा तरीका है। 2026 में सोलो ट्रैवल के लिए कई ऐसी डेस्टिनेशन हैं, जहां सेफ्टी, खूबसूरत नजारे और रोमांच का शानदार एक्सपीरियंस मिलता है। यहां ट्रैवलर नेचर, कल्चर और लोकल लाइफ को करीब से समझ सकते हैं। अच्छी प्लानिंग के साथ अकेले सफर करना एक यादगार और खास एक्सपीरियंस बन सकता है। ये जगहें घूमने के साथ-साथ कॉन्फिडेंस बढ़ाने और नई चीजें सीखने का मौका भी देती हैं।
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 10, 2026 पर 7:08 AM
अकेले सफर करने का एक्सपीरियंस लाइफ के सबसे खास पलों में से एक हो सकता है, जहां आप अपनी पसंद से नई जगहों, संस्कृतियों और लोगों को पास से जान सकते हैं। 2026 में सोलो ट्रैवल का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। आइए जानते हैं अकेले घूमने वालों के लिए दुनिया की 8 सबसे शानदार जगहों के बारे में:
1. ऑस्ट्रेलिया — शहरों और नेचुरल ब्यूटी का शानदार ब्लेंड
ऑस्ट्रेलिया सोलो ट्रैवलर्स के लिए एक ऐसा देश है जहां मॉडर्न शहरों के साथ नेचुरल डेस्टिनेशन का भी जा लिया जा सकता है। Sydney में सबसे पहले सिडनी ओपेरा हाउस, सिडनी हार्बर ब्रिज और बॉन्डी बीच घूमकर शहर की खूबसूरती का आनंद लें। इसके बाद Great Barrier Reef में स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग के जरिए रंग-बिरंगी कोरल रीफ और समुद्री जीवों को करीब से देखें। समय हो तो ब्लू माउंटेंस नेशनल पार्क की हरियाली, ट्रैकिंग रूट और शानदार व्यू पॉइंट्स का भी आनंद लिया जा सकता है। पहली बार अकेले फॉरेन ट्रैवल करने वालों के लिए भी ऑस्ट्रेलिया सुविधाजनक और यादगार एक्सपीरियंस दे सकता है।
2. कनाडा — नेचर और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए शानदार
कनाडा अपनी नेचुरल ब्यूटी, सेफ माहौल और खुले वातावरण के लिए जाना जाता है। सोलो ट्रैवल करने वाले लोग यहां खूबसूरत झीलों, जंगलों, पहाड़ों और मॉडर्न सिटी का एक्सपीरियंस ले सकते हैं। Vancouver में सबसे पहले स्टेनली पार्क, गैस्टाउन की ऐतिहासिक गलियां और ग्रैनविल आइलैंड मार्केट घूम सकते हैं। इसके बाद Toronto में सीएन टॉवर, डिस्टिलरी डिस्ट्रिक्ट, हार्बरफ्रंट और केंसिंग्टन मार्केट जैसी जगहों का मजा लें। ट्रिप में Banff National Park पहुंचकर लेक लुईस, मोरेन लेक, पहाड़ों के शानदार नजारे, ट्रेकिंग रूट और वन्यजीवों को करीब से देखने का यादगार एक्सपीरियंस ले सकते हैं। शांत वातावरण और दोस्ताना लोगों के कारण कनाडा पहली बार सोलो ट्रैवल करने वालों के लिए भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
3. आइसलैंड — नेचुरल अजूबों से भरी अनोखी जगह
आइसलैंड अपनी यूनिक नेचुरल ब्यूटी के कारण सोलो ट्रैवलर्स के बीच पॉपुलर है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, झरने, ज्वालामुखी और नॉर्दर्न लाइट्स जैसे अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। Iceland की ट्रिप में सबसे पहले राजधानी Reykjavík की रंग-बिरंगी सड़कों और लोकल कैफे का आनंद लें। इसके बाद ब्लू लैगून में नेचुरल गर्म पानी का एक्सपीरियंस करें, फिर गोल्डन सर्कल रूट पर गुलफॉस वॉटरफॉल, थिंगवेलिर नेशनल पार्क और गीजर एरिया देखें। सोलो ट्रैवलर यहां रोड ट्रिप, नेचर फोटोग्राफी और शांत वातावरण का मजा ले सकते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए अच्छी है जो भीड़ से दूर नेचुरल एक्सपीरियंस चाहते हैं।
4. न्यूजीलैंड — नेचर और रोमांच पसंद करने वालों के लिए
न्यूजीलैंड उन लोगों के लिए बेहतरीन जगह है जो नेचुरल ब्यूटी और एडवेंचर पसंद करते हैं। यहां ऊंचे पहाड़, शांत झीलें, हरे-भरे जंगल और खूबसूरत लैंडस्केप देखने को मिलते हैं। Queenstown में सबसे पहले लेक वाकाटिपु के किनारे सैर करें, स्काईलाइन गोंडोला की सवारी करें और शहर के खूबसूरत कैफे व बाजारों का आनंद लें। इसके बाद रोड ट्रिप करते हुए Milford Sound पहुंचें, जहां ऊंचे पहाड़, झरने और फियोर्ड के बीच क्रूज़ की सैर यादगार एक्सपीरियंस देती है। रास्ते में होमर टनल, मिरर लेक्स और द चास्म जैसी नेचुरल जगहों पर रुककर न्यूजीलैंड की शानदार खूबसूरती को करीब से देखा जा सकता है। सोलो ट्रैवलर्स यहां ट्रेकिंग, रोड ट्रिप, एडवेंचर स्पोर्ट्स और फोटोग्राफी का मजा ले सकते हैं। शांत जगह खुद के साथ समय बिताने के लिए भी परफेक्ट है।
5. इटली — हिस्ट्री, आर्ट और टेस्टी खाने की दुनिया
इटली उन ट्रैवलर के लिए खास है जो इतिहास, संस्कृति और खाने के शौकीन हैं। यहां की पुरानी इमारते, आर्ट म्यूजियम और खूबसूरत शहर हर ट्रैवलर को अट्रैक्ट करते हैं। Rome में सबसे पहले कोलोसियम, रोमन फोरम और ट्रेवी फाउंटेन जैसी ऐतिहासिक जगहों की सैर करें। इसके बाद Florence में पियाज़ा डेला सिग्नोरिया, उफीजी गैलरी, पोंटे वेक्कियो पुल और पुराने बाजारों की खूबसूरती का मजा लें। सेंट मार्क स्क्वायर घूमें और संकरी नहरों व रंग-बिरंगी गलियों में घूमे, सोलो ट्रैवल करने वाले लोग पुराने शहरों की गलियों में घूम सकते हैं, लोकल फूड का आनंद ले सकते हैं और पॉपुलर आर्ट डेस्टिनेशन को देख सकते हैं। इटली की हर जगह अपनी एक अलग कहानी बताती है।
6. स्विट्जरलैंड — खूबसूरत पहाड़ों और शांत सफर का एक्सपीरियंस
स्विट्जरलैंड सोलो ट्रैवल करने वालों के लिए एक सपनों जैसी जगह है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत झीलें, हरे-भरे मैदान और छोटे-छोटे गांव एक अलग ही एक्सपीरियंस देते हैं। Zurich, Lucerne और Interlaken जैसी जगहें सोलो ट्रैवलर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। यहां ट्रेन से सफर करना आसान है और अकेले घूमने वाले लोग नेचर, एडवेंचर स्पोर्ट्स और शांत माहौल का आनंद ले सकते हैं। स्विट्जरलैंड खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो फोटोग्राफी, पहाड़ों और लग्जरी ट्रैवल का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं।
7. पुर्तगाल — खूबसूरत शहरों और शांत माहौल का एक्सपीरियंस
पुर्तगाल यूरोप में सोलो ट्रैवलर्स के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां के खूबसूरत समुद्र तट, ऐतिहासिक इमारतें और दोस्ताना लोग ट्रिप को यादगार बना देते हैं। Lisbon और Porto अपनी खूबसूरत सड़कों, रंगीन इमारतों और पुराने बाजारों के लिए पॉपुलर हैं। लिस्बन की संकरी पत्थरों वाली गलियां, पीली ट्राम, लोकल कैफे और Time Out Market Lisboa जैसे बाजार यहां की रौनक बढ़ाते हैं। वहीं पोर्टो की नदी किनारे की सड़कें, ट्रेडिशनल दुकानें, स्ट्रीट फूड और पुराने इलाकों की खूबसूरती सोलो ट्रैवलर्स को खास एक्सपीरियंस देती है। अकेले घूमने वाले लोग यहां पैदल शहर एक्सप्लोर कर सकते हैं, लोकल कैफे में समय बिता सकते हैं और समुद्र किनारे खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। यह जगह उन लोगों के लिए अच्छी है जो कम भीड़ और आरामदायक ट्रैवल पसंद करते हैं।
8. जापान — सेफ्टी और कल्चरल से भरपूर सोलो ट्रैवल डेस्टिनेशन
जापान अकेले घूमने वालों के लिए दुनिया की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां की सेफ्टी, साफ-सफाई और बेहतरीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम सोलो ट्रैवल को आसान बनाते हैं। Tokyo में शिबुया क्रॉसिंग, सेंसो-जी मंदिर और टोक्यो स्काईट्री जैसी मशहूर जगहों पर घूम सकते हैं। Kyoto में फुशिमी इनारी मंदिर, किंकाकु-जी और अराशियामा बांस का जंगल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए पॉपुलर हैं। वहीं Osaka में दोतोनबोरी स्ट्रीट, ओसाका कैसल और कुरोमोन इचिबा मार्केट घूमकर लोकल स्ट्रीट फूड, शॉपिंग और शहर की रौनक का भरपूर आनंद लिया जा सकता है। सोलो ट्रैवल करने वाले लोग यहां मंदिरों की सैर, लोकल मार्केट में घूमना, जापानी खाना ट्राई करना और ऑनसेन (हॉट स्प्रिंग) का आनंद ले सकते हैं। जापान की खास बात यह है कि यहां सोलो डाइनिंग और अकेले रहने के लिए कई सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं।
2026 में सोलो ट्रैवल करते समय ध्यान रखने वाली बातें
सोलो ट्रैवल करते समय सेफ्टी और प्लानिंग सबसे जरूरी होती है। ट्रैवल से पहले वीजा, मौसम, रहने की जगह और लोकल रेगुलेशन की जानकारी जरूर लें। अपने जरूरी डॉक्यूमेंट की कॉपी रखें, बजट की सही प्लानिंग बनाएं और लोकल कल्चर का सम्मान करें। अच्छी तैयारी के साथ सोलो ट्रैवल जीवन का एक यादगार एक्सपीरियंस बन सकता है।