फ्लाइट से पहले घूम लीजिए मिनी जंगल! इस एयरपोर्ट पर इंतजार भी बन जाता है यादगार

सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट (Singapore Changi Airport) दुनिया के सबसे खूबसूरत और मॉडर्न एयरपोर्ट्स में शामिल है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा इनडोर झरना, बटरफ्लाई पार्क, हरे-भरे गार्डन, मनोरंजन की सुविधाएं और रोबोट बारटेंडर जैसी खास चीजें मौजूद हैं। यह एयरपोर्ट सिर्फ ट्रैवलर के लिए नहीं, बल्कि टूरिस्ट के लिए भी मेजर अट्रैक्शन बन चुका है। शानदार डिजाइन, सुविधाओं और प्राकृतिक माहौल की वजह से चांगी एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे खास एयरपोर्ट्स में गिना जाता है।

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 3:23 PM

जब एयरपोर्ट के बारे में सोचते है तो एयरोप्लेन, टिकट और ट्रैवल की बात याद आती है। जहां लोग सिर्फ अपनी फ्लाइट का इंतजार करते है और ट्रैवल शुरू करने के लिए जाते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा एयरपोर्ट भी है, जहां लोग इसकी खूबसूरती देखने और समय बिताने के लिए भी पहुंचते हैं। यहां बड़े झरने, हरियाली से भरे गार्डन, अनोखी सुविधाएं और नई टेक्निक का शानदार ब्लेंड देखने को मिलता है। यह एयरपोर्ट सिर्फ ट्रैवल करने की जगह नहीं, बल्कि घूमने वाली जगह बन चुका है।

सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट (Singapore Changi Airport Tourist Spot)

2,700+ Changi Airport Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट सिर्फ एक जगह नहीं है, जहां से लोग अपनी फ्लाइट पकड़ते हैं। यह एक ऐसा डेस्टिनेशन बन चुका है, जहां लोग घूमने, फोटो लेने और समय बिताने के लिए भी आते हैं। के अंदर शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, गार्डन, मनोरंजन की जगहें और कई शानदार सुविधाएं मौजूद हैं। कई ट्रैवलर अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट के टाइम यहां रुककर इस जगह की खूबसूरती का मजा लेते हैं। इसकी खास डिजाइन और सुविधाएं इसे दुनिया के दूसरे एयरपोर्ट्स से अलग बनाती हैं।


रेन वोर्टेक्स झरना (Jewel Changi Rain Vortex)

Changi Airport" Images – Browse 5,086 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

चांगी एयरपोर्ट की सबसे बड़ी पहचान यहां बना रेन वोर्टेक्स (Rain Vortex) है। यह दुनिया का सबसे बड़ा इनडोर वॉटरफॉल माना जाता है। करीब 130 फीट ऊंचाई से गिरता यह झरना देखने में बेहद शानदार लगता है। दिन के समय कांच की छत से आती रोशनी के बीच इसका नजारा खूबसूरत दिखाई देता है। रात के समय लाइट और म्यूजिक शो के साथ यह झरना खूबसूरत बन जाता है। यहां आने वाला लगभग हर टूरिस्ट इसकी तस्वीर जरूर लेना चाहता है।

खूबसूरत बटरफ्लाई पार्क (Butterfly Park)

Changi Airport Terminal 3 Outdoor Butterfly Garden - LEPL

चांगी एयरपोर्ट की एक खास बात यह भी है कि यहां ट्रैवलर को नेचुरल फील कराने के लिए बटरफ्लाई पार्क बनाया गया है। इस पार्क में कई तरह की रंग-बिरंगी तितलियां देखने को मिलती हैं। हरे पौधों और खूबसूरत वातावरण के बीच तितलियों को उड़ते देखना ट्रैवलर के लिए एक अलग एक्सपीरियंस होता है। यह जगह बच्चों को खास तौर पर पसंद आती है।

हरियाली से भरा एयरपोर्ट (Indoor Forest Experience)

चांगी एयरपोर्ट में कदम रखते ही ऐसा लगता है जैसे किसी मॉडर्न बिल्डिंग की जगह नेचुरल दुनिया में आ गए हों। यहां हजारों पेड़-पौधे, फूल और हरियाली लगाई गई है। एयरपोर्ट के अंदर बने गार्डन ट्रैवलर को आराम का एहसास देते हैं। इतनी हरियाली के कारण लंबी यात्रा के बाद भी लोग खुद को रिलैक्स महसूस करते हैं।

स्विमिंग पूल और मनोरंजन (Luxury Facilities)

चांगी एयरपोर्ट में ट्रैवलर के आराम और मनोरंजन के लिए कई खास फैसिलिटीज हैं। यहां छत पर स्विमिंग पूल, फिल्म थिएटर, बच्चों के खेलने की जगह, कैफे, रेस्टोरेंट और लग्जरी शॉपिंग एरिया बनाए गए हैं। इसके अलावा कैनोपी पार्क, ग्लास बॉटम ब्रिज, मिरर मेज और खूबसूरत आर्ट भी लोगों को अट्रैक्ट करता हैं। यहां ट्रैवलर फ्लाइट का इंतजार करते हुए भी अपना समय मजेदार तरीके से बिता सकते हैं।

रोबोट बारटेंडर से स्वागत (Robot Bartender)

चांगी एयरपोर्ट में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी इसे खास बनाता है। यहां रोबोट बारटेंडर ट्रैवलर को ड्रिंक तैयार करके सर्व करता है। ‘टोनी (Toni)’ नाम का रोबोट मॉडर्न टेक्निक से मेहमानों के लिए कॉकटेल तैयार करता है। चांगी एयरपोर्ट भी नई टेक्निक का एक्सपीरियंस दे रहा है।

दुनिया का बेहतरीन एयरपोर्ट (World’s Best Airport)

चांगी एयरपोर्ट को अपनी साफ-सफाई, शानदार सेवाओं और मॉडर्न सुविधाओं के लिए दुनियाभर में पहचान मिली है। ज्वेल चांगी कॉम्प्लेक्स शुरू होने के बाद इसकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई। इसे मशहूर आर्किटेक्ट मोशे सफ्दी ने डिजाइन किया है, यह कॉम्प्लेक्स कांच की शानदार स्ट्रक्चर, हरियाली और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। कई ट्रैवलर अपनी जर्नी में ऐसा रूट चुनते हैं, जहां उन्हें चांगी एयरपोर्ट पर रुकने का मौका मिले।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।