फॉरेन कंट्री में ज़िन्दगी बसाने का मन हो, तो ये है दुनिया के 7 ऐसे शहर जहां रिटायरमेंट के बाद भी लाइफ होती है सुकून भरी!

अगर आप 2026 में विदेश में बसने का सपना देख रहे हैं, तो दुनिया के कुछ शहर लोगों को सबसे ज्यादा अट्रैक्ट कर रहे हैं। शांत और व्यवस्थित जिंदगी हो या सुकूनभरा माहौल ये शहर अपने आप में एक नई और बेहतर जिंदगी का वादा करता है। ये सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि ऐसे शहर हैं जहां आप अपने सपनों को नई उड़ान दे सकते हैं, बेहतर फ्यूचर बना सकते हैं और लाइफ का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। यही वजह है कि लाखों लोग हर साल इन शहरों को अपना नया घर बनाने का सपना देखते हैं।

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 1:28 PM

विदेश में बसना केवल एक नए देश में घर खरीदने या नौकरी पाने का फैसला नहीं होता, बल्कि यह लाइफस्टाइल, करियर, सेफ्टी, हेल्थकेयर फैसिलिटीज और फ्यूचर की संभावनाओं से जुड़ा एक बड़ा कदम होता है। 2026 में भी कुछ शहर ऐसे हैं जो कुछ कारणों से दुनिया के सबसे रहने लायक शहरों में गिने जा रहे हैं। यदि आप विदेश में बसने की योजना बना रहे हैं, तो इन शहरों के बारे में जानना आपके लिए बेनेफिशियल हो सकता है:

Vienna: कल्चर, सेफ्टी और आरामदायक जीवन का बेहतरीन ब्लेंड

This may contain: a boat is on the water in front of an old bridge and some older buildings


ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को लंबे समय से दुनिया के सबसे रहने लायक शहरों में शामिल किया जाता रहा है। यह शहर हाई स्टैंडर्ड लिविंग के लिए पॉपुलर है। यहां रहने वाले लोगों को बेहतरीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट, वर्ल्ड-क्लास हेल्थकेयर और साफ-सुथरा एनवायरनमेंट मिलता है। शहर का ट्राम और मेट्रो नेटवर्क इतना इफेक्टिव है कि ज्यादातर लोगों को प्राइवेट व्हीकल की जरूरत महसूस नहीं होती। वियना में क्राइम रेट भी काफी कम है, जिससे फैमिली और सीनियर सिटिज़न के लिए यह सेफ ऑप्शन बन जाता है। यहां रहने के लिए जर्मन भाषा का ज्ञान काफी मददगार साबित होता है

Copenhagen: खुशहाल जीवन और शानदार वर्क-लाइफ बैलेंस

Story pin image

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन दुनिया के सबसे खुशहाल शहरों में गिनी जाती है। यहां का बैलेंस्ड लाइफस्टाइल लोगों को अट्रैक्ट करता है, जहां काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी बराबर महत्व दिया जाता है। शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग साइकिल से यात्रा करते हैं, जिससे पॉल्यूशन कम रहता है यहां रेसिडेंट को हाई क्वालिटी वाली पब्लिक सर्विस मिलती हैं। हालांकि रहने की कॉस्ट काफी ज्यादा है, लेकिन इसके बदले मिलने वाली सर्विसेज इसे बैलेंस कर देती हैं।

Zurich: हाई इनकम और बेहतरीन लाइफ क्वालिटी का हब

Story pin image

स्विट्ज़रलैंड का ज्यूरिख उन लोगों के लिए अट्रेक्टिव ऑप्शन है जो हाई सैलरी और स्टैंडर्ड लिविंग लेवल की तलाश में हैं। यह शहर ग्लोबल बैंकिंग और फाइनेंसियल इंडस्ट्री का हब है, जहां दुनिया भर के पेशेवर काम करने आते हैं। ज्यूरिख की सड़कों की सफाई, पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सही टाइमिंग और कम क्राइम रेट इसे रहने के लिए बेहद सुविधाजनक बनाती है। दुनिया के सबसे महंगे शहरों में शामिल होने के कारण यहां रहना और डेली लाइफ कॉस्ट काफी ज्यादा हो सकता है। इसके बावजूद, हाई सैलरी इस कॉस्ट को काफी हद तक बैलेंस कर देता है।

Melbourne: कल्चर, एजुकेशन और ऑपर्चुनिटीज़ से भरपूर शहर

This may contain: a bridge over a river in front of a city with tall buildings on the other side

मेलबर्न को अक्सर ऑस्ट्रेलिया की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। यह शहर अपने कैफे कल्चर, आर्ट एक्सहिबिशन, स्पोर्टिंग इवेंट और डाइवर्स सोसाइटी के लिए जाना जाता है। दुनिया के कई पॉपुलर यूनिवर्सिटीज यहां हैं, मेलबर्न में एम्प्लॉयमेंट ओपोर्चुनिटीज़ लगातार बढ़ रही हैं। यहां रहने वाले लोगों को मॉडर्न सिटी लाइफ के साथ-साथ समुद्र तटों और प्राकृतिक स्थलों का आनंद भी मिलता है। यह शहर लाइफ क्वालिटी के मामले में दुनिया के बेस्ट शहरों में गिना जाता है।

Vancouver: नेचर और मॉडर्निटी का अनोखा संगम

This may contain: an aerial view of a large city by the water

कनाडा का वैंकूवर उन लोगों के लिए आइडियल माना जाता है जो मॉडर्न सिटी लाइफ के साथ नेचुरल ब्यूटी भी चाहते हैं। एक ओर यहां ऊंची इमारतें और डेवेलप बिज़नेस हैं, तो दूसरी ओर समुद्र, पहाड़ और हरियाली शहर को स्पेशल अट्रैक्शन देते हैं। वैंकूवर की पापुलेशन के कारण नए रेसीडेंट को यहां घुलने-मिलने में आसानी होती है। टेक्नोलॉजी सेक्टर, फिल्म इंडस्ट्रीज और हेल्थकेयर सेक्टर में जॉब्स की अच्छी ऑपर्चुनिटी हैं। हालांकि घरों की कीमतें और किराया कनाडा के अन्य शहरों की तुलना में ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन शहर की लाइफ क्वालिटी इसे रहने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती है।

Singapore: एशिया का सबसे मॉडर्न और सेफ शहर

This may contain: the city skyline is lit up at night with water spewing from it's fountains

सिंगापुर एशिया के सबसे डेवलप्ड और व्यवस्थित शहरों में से एक माना जाता है। यह शहर अपनी साफ-सफाई, कड़े कानूनों और बहुत कम क्राइम रेट के लिए फेमस है। यहां की इकॉनोमी मजबूत है और फाइनेंस, टेक्निक, लॉजिस्टिक्स तथा बिज़नेस सेक्टर में बड़ी संख्या में अच्छी ऑपर्चुनिटी हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम बेहद आधुनिक और कुशल है, जिससे शहर में आना जाना आसान हो जाता है। सिंगापुर में रलिविंग कॉस्ट, हाउसिंग, काफी ज्यादा हो सकती है, लेकिन करियर ग्रोथ और इंटरनेशनल एक्सपोजर की दृष्टि से यह दुनिया के सबसे अट्रेक्टिव शहरों में शामिल है।

2026 में ये सभी ऐसे शहर हैं जो सेफ्टी, हेल्थकेयर, एजुकेशन, एम्प्लॉयमेंट और लाइफ क्वालिटी के मामले में दुनिया के बेस्ट ऑप्शन में गिने जाते हैं। यदि आप विदेश में नई शुरुआत करने का सपना देख रहे हैं, तो ये शहर आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।