क्या आपने कभी ऐसी झील के बारे में सुना है, जिसका पानी नीला नहीं बल्कि प्राकृतिक रूप से गुलाबी दिखाई देता हो? दुनिया में कई ऐसी झीलें हैं, जिनका अनोखा गुलाबी रंग लोगों को पहली ही नजर में हैरान कर देता है। आइए जानते हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत गुलाबी झीलों के बारे में और समझते हैं कि आखिर इनके पानी का रंग गुलाबी क्यों होता है:
टोर्रेविजा पिंक लैगून, स्पेन
स्पेन की टोर्रेविजा पिंक लैगून अपने चमकीले गुलाबी रंग के लिए दुनियाभर में मशहूर है। जून से अक्टूबर के बीच धूप वाले दिनों में इसका रंग सबसे ज्यादा निखरकर दिखाई देता है यहां बड़ी संख्या में फ्लेमिंगो पक्षी आते हैं और यह झील स्पेन के प्रमुख नमक प्रोडक्शन में भी शामिल है। यहां से निकला नमक दुनिया के कई देशों में भेजा जाता है।
कनाडा की डस्टी रोज़ लेक बाकी गुलाबी झीलों से काफी अलग है। यह खारे पानी की नहीं बल्कि मीठे पानी की झील है। इसका गुलाबी रंग आसपास की गुलाबी और बैंगनी चट्टानों के महीन कणों से बनता है। यह झील बहुत दूर है, इसलिए यहां पहुंचना आसान नहीं है। इसे देखने के लिए ज्यादातर लोग हेलीकॉप्टर या स्माल एयरक्राफ्ट का सहारा लेते हैं।
ऑस्ट्रेलिया का हट्ट लैगून दुनिया की सबसे खूबसूरत गुलाबी झीलों में गिना जाता है। यह करीब 9 मील लंबी झील है और समुद्र से केवल रेत के टीलों की एक पतली पट्टी इसे अलग करती है। झील के किनारों पर सफेद नमक की मोटी लेयर जम जाती है, जिससे इसका नजारा और भी अट्रैक्टिव हो जाता है। सुबह से दोपहर के बीच इसका रंग सबसे ज्यादा साफ और चमकीला दिखाई देता है।
लेक रेटबा (लैक रोज़), सेनेगल
सेनेगल की राजधानी डकार के पास लेक रेटबा, जिसे लैक रोज़ भी कहा जाता है, अपने बेहद खारे पानी के लिए जानी जाती है। साल 2022 की बाढ़ के बाद इसका रंग कुछ समय के लिए बदल गया था, लेकिन अब यह धीरे-धीरे फिर से गुलाबी होता जा रहा है। नवंबर से मई के बीच इसका रंग सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आता है।
ऑस्ट्रेलिया की लेक हिलियर दुनिया की सबसे पॉपुलर गुलाबी झीलों में से एक है। इसकी सबसे खास बात यह है कि झील का पानी किसी बर्तन में निकालने पर भी अपना गुलाबी रंग नहीं बदलता। भारी बारिश से रंग हल्का हुआ है, लेकिन समय के साथ इसका चमकीला गुलाबी रंग फिर लौट आएगा। यही वजह है कि यह झील दुनिया भर के टूरिस्ट को अपनी ओर अट्रैक्ट करती है।
ईरान के फ़ार्स प्रांत में शिराज़ शहर के पास महारलू झील चारों ओर से पहाड़ों से घिरी हुई है। गर्मियों में झील का पानी काफी सूख जाता है और किनारों पर सफेद नमक की परत जम जाती है। यहां फ्लेमिंगो समेत कई प्रवासी पक्षी भी आते हैं, क्योंकि उन्हें यहां भरपूर भोजन मिलता है। वसंत और शुरुआती पतझड़ में इस झील का गुलाबी रंग सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है।
इन सभी झीलों की सबसे बड़ी पहचान इनका नेचुरल पिंक कलर है, लेकिन हर झील के पीछे इसकी वजह एक जैसी नहीं होती। झीलों में पानी में मौजूद ज्यादा नमक के कारण खास तरह के सूक्ष्मजीव और शैवाल पनपते हैं, जो गुलाबी रंग पैदा करते हैं। वहीं डस्टी रोज़ लेक का रंग हिमनदीय चट्टानों के महीन कणों से गुलाबी दिखाई देता है ये झीलें बताती हैं कि पानी का रंग हमेशा नीला नहीं होता, बल्कि उसके भीतर मौजूद नेचुरल एलिमेंट, मिनरल और सूक्ष्मजीव भी उसके रंग को पूरी तरह बदल सकते हैं।