
माजुली, असम
ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। यहां की शांति, आदिवासी संस्कृति और सुंदर नज़ारे आपके छुट्टियों को खास बना देंगे।
गोकार्ना, कर्नाटक
गोकार्ना गोवा के मुकाबले कम व्यस्त और ज्यादा शांत समु्द्री स्थल है। आप यहां योगा, मेडिटेशन और खूबसूरत बीच का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
जयपुर, राजस्थान
इतिहास और राजसी महत्व के लिए मशहूर जयपुर में आप किले, महल और बाजारों की सैर कर सकते हैं। परंपरागत राजस्थानी खाने का स्वाद लेना न भूलें।
श्रीनगर, कश्मीर
श्रीनगर की मनमोहक वादियां और डल झील पर शिकारा की सैर आपके स्वतंत्रता दिवस को बेहद खास बना देंगे।
रण ऑफ कच्छ, गुजरात
साल के इस मौसम में रण ऑफ कच्छ की सादगी और सुंदरता देखते ही बनती है। नमक के मैदान और सांस्कृतिक अनुभवों के लिए यह एक अनोखा डेस्टिनेशन है।
नाहन, हिमाचल प्रदेश
शिवालिक की पहाड़ियों में स्थित नाहन अपने शांत झरनों, प्राकृतिक सुंदरता और साफ-सुथरे वातावरण की वजह से छुट्टियां बिताने के लिए उपयुक्त है।
चक्राता, उत्तराखंड
प्राकृतिक झरने, हरे-भरे जंगल और साहसिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध चक्राता लॉन्ग वीकेंड के लिए बेहतरीन जगह है।
पंगोट, उत्तराखंड
नैनीताल से करीब 15 किमी दूर, पंगोट पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। यहां तरह-तरह की दुर्लभ चिड़ियों को देखा जा सकता है।
बरोग, हिमाचल प्रदेश
बरोग में आप कल्चर और रेलवे की अनूठी छटा का आनंद ले सकते हैं। बरोग रेलवे स्टेशन पर ठहरना एक खास अनुभव होगा।