‘ऐसे आप कभी अमीर नहीं बन पाएंगे…’, 22 साल के लड़के ने 20,000 रुपये से सालाना 1.4 करोड़ रुपये कमाने का बताया तरीका

22 साल के इस युवा पेशेवर ने बताया कि 12वीं कक्षा पूरी करने के तुरंत बाद उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। फिर फुल-टाइम नौकरी करते हुए एक टियर-3 कॉलेज से BCA की डिग्री हासिल की। 20000 से शुरू हुई उसकी कमाई अब साला 1.4 करोड़ पर पहुंच गई है।

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 3:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
22 वर्षीय इस युवा ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगर उन्हें IIT या किसी नामी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाता है तो निराश न हों। उन्होंने समझाया कि प्रोफेशनल सफलता पाने का एकमात्र रास्ता केवल एकेडमिक डिग्री या कॉलेज की पढ़ाई ही नहीं है।

एक महीने में सिर्फ 20,000 रुपये कमाने से लेकर एक साल में 1.4 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाने तक 22 साल के एक प्रोफेशनल का शानदार करियर सफर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। यह युवा प्रोफेशनल, जो अब अमेरिका के एक सप्लीमेंट ब्रांड के लिए 'हेड ऑफ पेड सोशल' के तौर पर काम करता है, अपनी इस कामयाबी का श्रेय स्किल डेवलपमेंट, लगातार मेहनत और अंतरराष्ट्रीय मौकों को देता है।

रेडिट पर शेयर की गई एक पोस्ट में इस व्यक्ति ने बताया कि उसने 12वीं कक्षा पूरी करने के तुरंत बाद काम करना शुरू कर दिया था। एक टियर-3 कॉलेज से बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) की पढ़ाई करने के दौरान, उसने एक फुल-टाइम नौकरी की और किताबों तथा ऑनलाइन कोर्सेज के जरिए खुद से 'डायरेक्ट-रिस्पॉन्स कॉपीराइटिंग' सीखी।

उन्होंने लिखा- "कई सालों तक मैंने कम वेतन पर DR (डायरेक्ट रिस्पॉन्स) कॉपीराइटिंग में फुल-टाइम काम किया। मैंने बहुत मेहनत की और लगातार प्रमोशन पाता रहा। इन सालों में मैंने कॉपीराइटिंग के साथ-साथ कई अन्य स्किल्स भी सीखीं जैसे- मीडिया बाइंग, फनल इकोनॉमिक्स, प्रोडक्ट रिसर्च, रिक्रूटिंग आदि।" उन्होंने आगे बताया- "मैंने लिंक्डइन (LinkedIn) का इस्तेमाल करना सीखा, जिससे मुझे अमेरिका और यूरोप के क्लाइंट्स मिलने लगे।"


एक अमेरिकी ब्रांड को हर महीने 3.5 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू हासिल करने में मदद की

उन्होंने बताया कि कंपनी के मार्केटिंग फनल्स को मैनेज करके और विज्ञापन लिखकर उन्होंने कंपनी को शून्य से 3.5 मिलियन डॉलर के मासिक रेवेन्यू तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन काम के चलते उनकी सैलरी में 250% की बढ़ोतरी हुई और उनके बोनस पैकेज को भी नए सिरे से तैयार किया गया।

अपने आर्थिक सफर को याद करते हुए उन्होंने अपनी शुरुआती कमाई और आज की सफलता के बीच का बड़ा अंतर बताया। उन्होंने लिखा- "अपने करियर के शुरुआती 4 सालों में मैं औसतन हर महीने 20,000 रुपये कमाता था। जबकि पिछले एक साल में ही मैंने 1.4 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं।"

युवा प्रोफेशनल्स के लिए उनकी सलाह

एक सफल करियर बनाने की चाह रखने वालों को सलाह देते हुए उन्होंने युवाओं से ऐसी स्किल्स विकसित करने को कहा जो सीधे तौर पर किसी कंपनी के रेवेन्यू (कमाई) में योगदान देती हों। उन्होंने लिखा- "कोई ऐसी स्किल चुनें जो कंपनी के रेवेन्यू से सीधे जुड़ी हो (आजकल AI ऑटोमेशन का बहुत स्कोप है)।" उन्होंने धैर्य (सब्र) रखने के महत्व पर भी जोर दिया और कहा- "आप कभी भी रातों-रात अमीर नहीं बन सकते।"

22 वर्षीय इस युवा ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगर उन्हें IIT या किसी नामी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाता है तो निराश न हों। उन्होंने समझाया कि प्रोफेशनल सफलता पाने का एकमात्र रास्ता केवल एकेडमिक डिग्री या कॉलेज की पढ़ाई ही नहीं है।

इंटरनेट ने उन्हें उनकी सफलता पर बधाई दी

उनकी पोस्ट को इस प्लेटफॉर्म पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कई लोगों ने उन्हें सफलता के लिए बधाई दी है तो कुछ ने उनसे सलाह मांगी है। एक यूजर ने कहा- "धैर्य और तेजी से होने वाली ग्रोथ (एक्सपोनेंशियल ग्रोथ) के बारे में कही गई बात दिल को छू गई। ज्यादातर लोग शुरुआती कुछ सालों में ही हार मान लेते हैं, जब कुछ भी काम करता हुआ नहीं दिखता।

How i made 1.5 crores at 22 by in sidehustleIndia

लेकिन जब आप महीने के 20 हजार कमा रहे हों, तब भी लगातार डटे रहना सच में बहुत हिम्मत का काम है। बहुत ही प्रेरणादायक सफर है! सफलता के लिए बधाई!" एक और यूजर ने लिखा- "शानदार। मैं लगभग 15 साल पहले मीडिया बाइंग के क्षेत्र में था और मैंने बहुत अच्छा काम किया था। यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि आज का कोई युवा इस क्षेत्र में इतना बढ़िया काम कर रहा है।" एक अन्य व्यक्ति ने लिखा- "मैं हैरान भी हूं और प्रेरित भी!!"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।