Get App

‘ऐसे आप कभी अमीर नहीं बन पाएंगे…’, 22 साल के लड़के ने 20,000 रुपये से सालाना 1.4 करोड़ रुपये कमाने का बताया तरीका

22 साल के इस युवा पेशेवर ने बताया कि 12वीं कक्षा पूरी करने के तुरंत बाद उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। फिर फुल-टाइम नौकरी करते हुए एक टियर-3 कॉलेज से BCA की डिग्री हासिल की। 20000 से शुरू हुई उसकी कमाई अब साला 1.4 करोड़ पर पहुंच गई है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 3:19 PM
‘ऐसे आप कभी अमीर नहीं बन पाएंगे…’, 22 साल के लड़के ने 20,000 रुपये से सालाना 1.4 करोड़ रुपये कमाने का बताया तरीका
22 वर्षीय इस युवा ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगर उन्हें IIT या किसी नामी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाता है तो निराश न हों। उन्होंने समझाया कि प्रोफेशनल सफलता पाने का एकमात्र रास्ता केवल एकेडमिक डिग्री या कॉलेज की पढ़ाई ही नहीं है।

एक महीने में सिर्फ 20,000 रुपये कमाने से लेकर एक साल में 1.4 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाने तक 22 साल के एक प्रोफेशनल का शानदार करियर सफर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। यह युवा प्रोफेशनल, जो अब अमेरिका के एक सप्लीमेंट ब्रांड के लिए 'हेड ऑफ पेड सोशल' के तौर पर काम करता है, अपनी इस कामयाबी का श्रेय स्किल डेवलपमेंट, लगातार मेहनत और अंतरराष्ट्रीय मौकों को देता है।

रेडिट पर शेयर की गई एक पोस्ट में इस व्यक्ति ने बताया कि उसने 12वीं कक्षा पूरी करने के तुरंत बाद काम करना शुरू कर दिया था। एक टियर-3 कॉलेज से बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) की पढ़ाई करने के दौरान, उसने एक फुल-टाइम नौकरी की और किताबों तथा ऑनलाइन कोर्सेज के जरिए खुद से 'डायरेक्ट-रिस्पॉन्स कॉपीराइटिंग' सीखी।

उन्होंने लिखा- "कई सालों तक मैंने कम वेतन पर DR (डायरेक्ट रिस्पॉन्स) कॉपीराइटिंग में फुल-टाइम काम किया। मैंने बहुत मेहनत की और लगातार प्रमोशन पाता रहा। इन सालों में मैंने कॉपीराइटिंग के साथ-साथ कई अन्य स्किल्स भी सीखीं जैसे- मीडिया बाइंग, फनल इकोनॉमिक्स, प्रोडक्ट रिसर्च, रिक्रूटिंग आदि।" उन्होंने आगे बताया- "मैंने लिंक्डइन (LinkedIn) का इस्तेमाल करना सीखा, जिससे मुझे अमेरिका और यूरोप के क्लाइंट्स मिलने लगे।"

एक अमेरिकी ब्रांड को हर महीने 3.5 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू हासिल करने में मदद की

सब समाचार

+ और भी पढ़ें