Viral Post: 6 अंकों की सैलरी के बाद भी खर्च करने में डरता है ये युवक! 26 साल के प्रोफेशनल ने शेयर किया पोस्ट

26 साल के एक प्रोफेशनल ने सोशल मीडिया पर बताया कि करीब 82 लाख रुपये सालाना कमाने के बाव भी वह खर्च और बचत के बीच संतुलन नहीं कर पा रहा है। युवक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Jun 22, 2026 पर 9:55 PM
26 साल के इस यूजर ने बताया कि उनकी सालाना आय करीब 95,000 डॉलर है (Photo: Canva)

आज के समय में कई लोगों को ऐसा लगता है कि 6 अंकों वाली सैलरी मिलने के बाद आर्थिक परेशानियां खत्म हो जाती हैं। लेकिन 26 साल के एक युवक ने सोशल मीडिया पर बताया कि अच्छी कमाई होने के बावजूद हर महीने खर्च और बचत के बीच बैलेंस बनाना आसान नहीं है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट में एक प्रोफेशनल ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर दिलचस्प अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि करीब 82 लाख रुपए सालाना कमाने के बावजूद कई बार ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि मनोरंजन, घूमने-फिरने या महंगे कपड़ों जैसी चीजों पर पैसा खर्च किया जाए या नहीं। युवक का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा हैय़

उसकी पोस्ट के बाद कई लोगों ने कहा कि बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा के खर्चों की वजह से अच्छी सैलरी वाले लोगों को भी अपने पैसों का सही तरीके से हिसाब रखना पड़ता है।

युवक ने शेयर किया पोस्ट


रेडिट पर शेयर किए गए पोस्ट में यूजर ने लिखा, "मुझे पता है कि मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी है और पैसों को लेकर कोई बड़ी परेशानी नहीं है, लेकिन एक चीज को लेकर मैं अब भी असमंजस में रहता हूं। कॉन्सर्ट या थिएटर के टिकट, किसी खास मौके पर बाहर घूमने जाना या अच्छे कपड़े खरीदने जैसी छोटी-बड़ी चीजों पर खर्च करने का फैसला मेरे लिए आसान नहीं होता। कई बार समझ नहीं आता कि इन चीजों पर कितना और कब खर्च करना सही रहेगा।"

Screenshot 2026-06-22 213920

कितनी है सैलरी

26 साल के इस यूजर ने बताया कि उनकी सालाना आय करीब 95,000 डॉलर है। रिटायरमेंट फंड, हेल्थकेयर और इंश्योरेंस जैसी कटौतियों के बाद उनके पास हर महीने लगभग 3,000 डॉलर बचते हैं। यूजर ने पोस्ट में लिखा, "मैं चाहता हूं कि इन खर्चों के लिए मेरा बजट थोड़ा बड़ा हो, ताकि मैं कभी-कभी अच्छे ड्रेस शूज़ जैसी चीजें भी खरीद सकूं। लेकिन ज्यादातर महीनों में मैं इस कैटेगरी के लिए तय रकम का 90 से 110 प्रतिशत तक खर्च कर देता हूं।"

यूजर की पोस्ट पर लोगों ने किया कमेंट

इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी राय भी शेयर की। एक यूजर ने लिखा, "बजट बनाना खर्चों का अंदाजा लगाने के लिए अच्छा तरीका है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात समझदारी से खर्च करना है। हर स्थिति को बजट में शामिल नहीं किया जा सकता, इसलिए किसी भी खरीदारी से पहले यह जरूर सोचें कि उसकी कीमत वाकई उचित है या नहीं।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, "जब मैं ऐसी स्थिति में होता हूं, तो मैं उस चीज के लिए कुछ महीनों तक बचत करने का फैसला करता हूं जिसे खरीदना चाहता हूं। अगर चाहूं तो अपने बजट में बदलाव कर सकता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करता। इसलिए मेरे लिए सबसे अच्छा तरीका धैर्य रखना और इंतजार करना है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।