Get App

Viral Video: सालाना 40 लाख कमाने वाला शख्स खुद को मानता था गरीब, डॉक्टर ने बताया कारण

Viral Video: अच्छी सैलरी, शानदार घर और लग्जरी गाड़ी होने के बावजूद क्या कोई खुद को गरीब महसूस कर सकता है? हाल ही में एक डॉक्टर द्वारा साझा की गई कहानी ने इसी सवाल को चर्चा में ला दिया है। लाखों रुपये कमाने वाले एक प्रोफेशनल की सोच ने लोगों को सफलता और संतोष के रिश्ते पर सोचने को मजबूर कर दिया

Anchal Jhaअपडेटेड Jun 06, 2026 पर 10:23 AM
Viral Video: सालाना 40 लाख कमाने वाला शख्स खुद को मानता था गरीब, डॉक्टर ने बताया कारण
Viral Video: यह कहानी बताती है कि सफलता सिर्फ बैंक बैलेंस या महंगी कार से नहीं मापी जा सकती।

आज की दुनिया में सफलता को अक्सर सैलरी, घर, गाड़ी और बैंक बैलेंस से जोड़ा जाता है। लोग मानते हैं कि ज्यादा कमाई के साथ जीवन की सारी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। लेकिन क्या सचमुच ऐसा होता है? हाल ही में सामने आई एक कहानी ने इस सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लाखों रुपये सालाना कमाने वाला एक प्रोफेशनल आर्थिक रूप से मजबूत होने के बावजूद खुद को गरीब महसूस करता था।

उसकी यह सोच केवल पैसों की नहीं, बल्कि बढ़ती अपेक्षाओं, तुलना और मानसिक संतोष से जुड़ी एक बड़ी सच्चाई को सामने लाती है। यही वजह है कि यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रही है और लोगों को अपनी सफलता की परिभाषा पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर कर रही है।

बाहर से सफल, अंदर से परेशान

डॉ. सनी गर्ग के अनुसार, 34 साल का ये प्रोफेशनल गुरुग्राम में 2BHK फ्लैट में रहता था, BMW चलाता था और सालाना करीब 40 लाख रुपये कमाता था। देखने में उसकी जिंदगी काफी सफल लगती थी, लेकिन एक दिन उसने डॉक्टर से कहा कि उसे खुद को गरीब महसूस होता है और इसी वजह से रातों को नींद भी नहीं आती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें