75 साल की मां ने सैलून में उड़ा दिए 4 करोड़! बिल देखकर बेटी के उड़े होश...जानें आगे क्या हुआ

75 साल की एक महिला ने कई सालों में अपनी 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत एक ही सैलून में ब्यूटी और वेलनेस ट्रीटमेंट पर खर्च कर दी। बेटी को मां के खर्च का पता तब चला, जब उसने सैलून के बिल और इलाज के रिकॉर्ड देखे। इनमें बड़ी रकम देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया

अपडेटेड Sep 15, 2026 पर 5:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बेटी को मां के खर्च का पता तब चला, जब उसने सैलून के बिल और इलाज के रिकॉर्ड देखे (Photo: Canva/Representative Image)

रिटायरमेंट के बाद जमा की गई रकम अक्सर लोगों के लिए बड़ा सहारा होती है। नौकरी खत्म होने के बाद यही बचत रोजमर्रा के खर्च और भविष्य की जरूरतों में काम आती है। लेकिन चीन में 75 साल की एक महिला की रिटायरमेंट सेविंग्स से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने कई सालों में अपनी 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत एक ही सैलून में ब्यूटी और वेलनेस ट्रीटमेंट पर खर्च कर दी। जब उसकी बेटी को इस भारी-भरकम खर्च का पता चला, तो वह हैरान रह गई। सोशल मीडिया पर ये कहानी काफी वायरल हो रही है।

खर्च किए करोड़ो रुपए

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यू सरनेम वाली यह महिला साल 2016 से योंगकी ब्यूटी एंड हेयरड्रेसिंग कंपनी और उससे जुड़े एक मेडिकल ब्यूटी क्लिनिक में जा रही थी। कई सालों तक यहां सेवाएं लेने के दौरान उसने अपनी काफी बचत खर्च कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, यू ने कई सालों के दौरान सैलून और क्लिनिक से अलग-अलग ब्यूटी और वेलनेस सेवाएं ली थीं। इनमें स्किन-टाइटनिंग प्रोसीजर, थ्रेड लिफ्ट और मेरिडियन मसाज थेरेपी शामिल थे। रिकॉर्ड से यह भी पता चला कि उसने आइब्रो और लिप टैटू जैसे कॉस्मेटिक प्रोसीजर भी करवाए थे।


होठों के लिए खर्च किए करीब 6 लाख रुपये

बेटी को मां के खर्च का पता तब चला, जब उसने सैलून के बिल और इलाज के रिकॉर्ड देखे। इनमें बड़ी रकम देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया। बिल से सामने आया कि, यू ने कुछ ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए बाजार में आम तौर पर ली जाने वाली कीमत से कई गुना ज्यादा पैसे चुकाए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सेवाओं की कीमत नॉर्मल रेट से 10 से 20 गुना तक अधिक थी। हैरान करने वाली बात यह है कि एक ही सेशन में कई लिप टैटू करवाने के लिए उनसे कथित तौर पर 39,800 युआन यानी करीब 6 लाख रुपये लिए गए।

महंगे ट्रीटमेंट पर उठाए सवाल

महंगे ट्रीटमेंट की कीमत सामने आने के बाद सवाल उठने लगे कि क्या यू को इन सेवाओं की सही कीमत और फायदे की पूरी जानकारी थी। उन्होंने 65 साल की उम्र में सैलून जाना शुरू किया था और धीरे-धीरे कई तरह के ट्रीटमेंट लेने लगीं। इस मामले की सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है। लोगों के मुताबिक खासकर बुजुर्ग ग्राहकों को किसी भी ब्यूटी या वेलनेस सेवा की कीमत और उसके फायदे की पूरी जानकारी दी जानी चाहिए। सैलून की कीमतों और बाजार के सामान्य रेट में बड़ा अंतर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

गणेश जी को लड्डू-मोदक नहीं, चढ़ाई जाती है बबल टी! बैंकॉक की अनोखी भक्ति का VIDEO हुआ वायरल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।