रिटायरमेंट के बाद जमा की गई रकम अक्सर लोगों के लिए बड़ा सहारा होती है। नौकरी खत्म होने के बाद यही बचत रोजमर्रा के खर्च और भविष्य की जरूरतों में काम आती है। लेकिन चीन में 75 साल की एक महिला की रिटायरमेंट सेविंग्स से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने कई सालों में अपनी 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत एक ही सैलून में ब्यूटी और वेलनेस ट्रीटमेंट पर खर्च कर दी। जब उसकी बेटी को इस भारी-भरकम खर्च का पता चला, तो वह हैरान रह गई। सोशल मीडिया पर ये कहानी काफी वायरल हो रही है।
