Agra Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में नाबालिग लड़के-लड़कियों के 48 अश्लील वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इन वीडियो में 2 नाबालिग लड़कियां और 3 नाबालिग लड़के दिख रहे हैं। ये सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। आगरा पुलिस ने वायरल 48 अश्लील Video में दिख रहे 2 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के परिवार ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर सामूहिक रेप करने, ब्लैकमेल करने और धमकी देने की FIR दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि 12वीं क्लास में लड़के-लड़की एकसाथ ही पढ़ते थे। आगरा पुलिस ने एक बयान में कहा, "दिनांक 30.03.2026 को थाना खंदौली पुलिस के संज्ञान में आया कि सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना खंदौली में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया और वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।"
पुलिस ने आगे बताया, "पूछताछ से पता चला कि युवक और पीड़िता पूर्व से परिचित हैं एवं वीडियो 03 माह पुराने हैं। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। युवती एवं युवक दोनों नाबालिग हैं। अत: आगरा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कृपया ऐसे वीडियो को शेयर न करें साथ ही कोई भी टिप्पणी करने से बचें। क्षेत्र में किसी भी प्रकार का तनाव नहीं है। कानून एवं शांति व्यवस्था कायम है।"
वीडियो वायरल होने के बाद गांव में काफी तनाव पैदा हो गया है। तनाव के चलते स्थानीय प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा है। यह विवाद सोमवार को तब भड़का जब दर्जनों वीडियो अलग-अलग मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगे।
फुटेज में कथित तौर पर उसी गांव के तीन किशोर लड़के और दो नाबालिक लड़कियां निजी कमरों एवं होटलों में अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अलग-अलग समुदायों के लोगों के शामिल होने से इस मामले में एक संवेदनशील पहलू जुड़ गया है। इससे गांव में तुरंत अशांति फैल गई।
वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद आगरा पुलिस हरकत में आ गई। किसी भी तरह के तनाव या सांप्रदायिक झड़प को रोकने के लिए पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शुरुआती जांच के तहत पूछताछ के लिए कई लोगों को पहले ही हिरासत में ले लिया गया है। वीडियो वायरल होने को लेकर सोशल मीडिया पर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं।