Anthropic Human Writer Job: AI कंपनी ने निकाली गजब की नौकरी, ह्यूमन राइटर को दे रही है 3.2 करोड़ रुपये का बंपर सैलरी पैकेज

Anthropic Human Writer Job: एन्थ्रोपिक 'एग्जीक्यूटिव कम्युनिकेशंस राइटर' के पद के लिए करोड़ों रुपये का वेतन दे रहा है, जिसके लिए तकनीकी और रणनीतिक स्किल्स की आवश्यकता है।

अपडेटेड Oct 22, 2026 पर 10:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीजा को लेकर मौजूदा अनिश्चितताओं के कारण कंपनी ने स्पष्ट किया है कि हालांकि वह स्पॉन्सरशिप देती है, लेकिन हर भूमिका या उम्मीदवार के लिए वीजा मिलने की गारंटी नहीं दी जा सकती।

Anthropic Human Writer Job: भले ही क्लाउड कुछ ही सेकंडों में पूरी स्पीच और लेख लिख सकते हैं, लेकिन एंथ्रोपिक का कहना कि सच्ची और अच्छी कहानी कहने के लिए मानवीय टच की आवश्यकता होती है। एआई की दिग्गज कंपनी सैन फ्रांसिस्को में एक फुल टाइम एग्जीक्यूटिव कम्युनिकेशन राइट की तलाश कर रही है। सही व्यक्ति को हायर करने के लिए वे 295,000 डॉलर (2.78 करोड़ रुपये) से 345,000 डॉलर (3.25 करोड़ रुपये) के बीच का वेतन पैकेज देने को तैयार हैं।

लिंक्डइन पर नौकरी के विज्ञापन के अनुसार कंपनी ऐसे उम्मीदवारों की तलाश कर रही है जिनके पास कम से कम आठ साल का अनुभव हो, जो तकनीकी कॉन्सेप्ट को तेजी से समझ सकें और तेजी से बदलते घटनाक्रमों के बीच पेशेंस के साथ अधिकारियों को उनकी सोच को विकसित करने में मदद कर सकें।

जॉब डिस्क्रिप्शन में लिखा है- "इस भूमिका में आप 'हेड ऑफ एग्जीक्यूटिव कम्युनिकेशंस' और संगठन के अन्य लीडर्स के साथ मिलकर काम करेंगे। आपका लक्ष्य प्रमुख लोगों (ऑडियंस) तक इस तरह से पहुंचना होगा कि वे एंथ्रोपिक (Anthropic) की स्थिति को समझ सकें—जैसे कि AI रिसर्च में सबसे आगे होना, बाजार में लीडिंग कमर्शियल स्थिति होना और जनहित के लिए कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता।"


चुने गए उम्मीदवार को कई तरह के काम करने होंगे, जैसे कि कंटेंट लिखना और एडिट करना, नए विचारों पर मंथन करना, इवेंट्स के दौरान मौके पर मौजूद रहकर मदद करना और बाहरी कम्युनिकेशंस टीम तथा अन्य लीडर्स के साथ मिलकर ब्रेकिंग न्यूज पर कंपनी की प्रतिक्रिया (रिस्पॉन्स) को व्यवस्थित करना।

इसमें आगे लिखा हुआ है कि जरूरत पड़ने पर आपको बहुत ही तकनीकी सामग्री (technical materials) को इस तरह तैयार करने में सक्षम होना चाहिए कि वह इस क्षेत्र के गहरे अनुभव वाले विशेषज्ञों (sophisticated audiences) तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। एंथ्रोपिक जैसी कंपनी और एडवांस्ड AI जैसी तकनीक अपने आप में बिल्कुल नई और अनोखी हैं, इसलिए हमें ऐसे सक्रिय और दूरदर्शी उम्मीदवारों की तलाश है, जो AI के इस दौर में 'एग्जीक्यूटिव कम्युनिकेशंस' को लेकर नए और ताजा नजरिए पेश कर सकें।"

वीजा को लेकर मौजूदा अनिश्चितताओं के कारण कंपनी ने स्पष्ट किया है कि हालांकि वह स्पॉन्सरशिप देती है, लेकिन हर भूमिका या उम्मीदवार के लिए वीजा मिलने की गारंटी नहीं दी जा सकती। हालांकि अगर किसी आवेदक को नौकरी का ऑफर मिलता है तो कंपनी उनका वीजा सुनिश्चित करने के लिए "हर संभव उचित प्रयास" करने का वादा करती है।

इस भूमिका के लिए योग्यताएं

आठ साल से अधिक का उच्च-स्तरीय अनुभव हो

लिखने और बातचीत करने में अच्छी स्किल, चाहे वह लिखित रूप में हो या फिर प्रैशर वाले और तेजी से बदलते माहौल में अस्पष्ट स्थितियों को संभालने में बेहतरीन निर्णय लेने की क्षमता और सूझबूझ हो

इस पद के लिए जिम्मेदारियां

उच्च-स्तरीय संचार (executive communications) तैयार करना और उन्हें आकार देना

बाहरी संचार (external communications) टीम के साथियों और अन्य विषय विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करना

वरिष्ठ नेताओं को उनके संचार-केंद्रित क्षेत्रों को विकसित करने और महत्वपूर्ण संचार अवसरों की तैयारी में सहयोग देना

टीम के साथ मिलकर काम करने की भावना और रणनीतिक दृष्टिकोण के बीच संतुलन बनाए रखना

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।