इस हफ्ते की शुरुआत में, 36 साल की एक महिला डॉक्टर को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के बाद बेंगलरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गंभीर बात ये है कि इस महिला ने हवाई जहाज को क्रैश करने की धमकी तक दे डाली थी। यह घटना मंगलवार को दोपहर करीब 2.30 बजे केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) से सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने से कुछ मिनट पहले हुई।
