Mango Magic in Seattle: एक घंटे में ही सिएटल में बिक गए भारत के सारे केसर आम, लोग बोले- अरे भाई लंगड़ा भिजवा दो

Mango Magic in Seattle: भारतीय आमों की मिठास अब सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। सिएटल के स्टोर्स में केसर और अल्फांसो जैसे भारतीय आमों की भारी मांग देखने को मिली और केसर आम का पूरा स्टॉक एक घंटे के अंदर बिक गया

अपडेटेड May 17, 2026 पर 12:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिएटल में भारतीय आमों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है

गर्मी शुरू होते ही बाजारों में आमों की मिठास छा जाती है। केसर, अल्फांसो, दशहरी और लंगड़ा जैसे आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं और बाजारों में इनकी खूब मांग देखने को मिलती है। वहीं भारतीय आमों की मिठास अब अमेरिका में भी लोगों को पसंद आने लगी है। अमेरिका के पैसिफिक नॉर्थवेस्ट इलाके में भारतीय आम एक बार फिर पहुंचने लगे हैं। सिएटल के कई स्टोर्स में एक बार फिर केसर और अल्फांसो जैसे भारतीय आम मिलने शुरू हो गए हैं। वहीं भारत के केसर आम सिएटल में एक घंटे के अंदर ही बिक गए। अमेरिका में भारतीय आमों की मांग काफी ज्यादा है।

कुछ ही घंटों में बिक गए सारे आम

सिएटल में भारतीय आमों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक,  बाजार में आते ही केसर आमों की इतनी ज्यादा मांग रही कि पहले ही दिन कुछ घंटों के अंदर पूरा स्टॉक खत्म हो गया। भारतीय आमों को लेकर वहां के लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।


सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया रिएक्शन

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, 'अरे भाई, लंगड़ा भिजवा दो।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'ऑफर बिहारी मालदा - मिनटों में बिक जाएगा।' वहीं एक तीसरे यूजर ने कहा, 'कॉन्सुलेट में अक्सर ऐसे फ्रूट इवेंट होते हैं, हम आम, अंगूर, संतरे, कस्टर्ड एप्पल और कई दूसरी चीजों के इंडियन वर्शन को मिस करते हैं।' सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कई कमेंट किया है।

बचपन की यादों से जुड़ी है आम

फॉक्स 13 न्यूज के “गुड डे सिएटल” कार्यक्रम में इस पर खास चर्चा की गई। सिएटल में भारत के कॉन्सुल जनरल प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अब यहां केसर और अल्फांसो जैसी मशहूर भारतीय आम की किस्में पहुंच रही हैं। इस खबर के बाद भारतीय आमों को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान गुप्ता ने कहा, “भारतीय आम कई कारणों से बेहद खास होते हैं। ये आमतौर पर गर्मियों की शुरुआत के संकेत माने जाते हैं। हमारे बचपन की कई यादें भी इस फल से जुड़ी होती हैं। आम लोगों और परिवारों को एक साथ जोड़ने का काम करते हैं।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।