गर्मी शुरू होते ही बाजारों में आमों की मिठास छा जाती है। केसर, अल्फांसो, दशहरी और लंगड़ा जैसे आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं और बाजारों में इनकी खूब मांग देखने को मिलती है। वहीं भारतीय आमों की मिठास अब अमेरिका में भी लोगों को पसंद आने लगी है। अमेरिका के पैसिफिक नॉर्थवेस्ट इलाके में भारतीय आम एक बार फिर पहुंचने लगे हैं। सिएटल के कई स्टोर्स में एक बार फिर केसर और अल्फांसो जैसे भारतीय आम मिलने शुरू हो गए हैं। वहीं भारत के केसर आम सिएटल में एक घंटे के अंदर ही बिक गए। अमेरिका में भारतीय आमों की मांग काफी ज्यादा है।
