Get App

दिल्ली में रहने वाली अमेरिकन लेडी भारत की किराना दुकानों की हो गई फैन! इनमें ऐसा क्या मिल गया इनको?

दिल्ली में एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पड़ोस की किराना दुकान से एक मिनट से भी कम समय में दूध और दही खरीद लेती हैं। इस वीडियो के बाद लोग बात कर रहे हैं कि क्विक-कॉमर्स ऐप्स के दौर में भी आसपास की छोटी दुकानों से सामान लेना कितना आसान है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 16, 2026 पर 2:27 PM
दिल्ली में रहने वाली अमेरिकन लेडी भारत की किराना दुकानों की हो गई फैन! इनमें ऐसा क्या मिल गया इनको?
अमेरिकी महिला को पसंद आई भारत की किराना दुकानें, बोलीं- जरूरत का सामान बस एक मिनट दूर

दिल्ली (Delhi) में रहने वाली अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर क्रिस्टन फिशर (Kristen Fisher) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें वह अपने घर के पास की किराना दुकान से खरीदती नजर आ रही हैं। क्रिस्टन को यह बात पसंद आई कि रोज का सामान लेने के लिए न तो दूर जाना पड़ता है और न ही ऑनलाइन ऑर्डर करके डिलीवरी का इंतजार करना पड़ता है।

क्रिस्टन ने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि किराना दुकान उनके घर से एक मिनट से भी कम दूरी पर है। वह पैदल दुकान पर गईं, हिंदी में दूध और दही मांगा, पैसे दिए और घर लौट आईं। उन्होंने कहा कि भारत में छोटी दुकानें पास में होने से जरूरत का सामान आसानी से मिल जाता है और यह सुविधा उन्हें बहुत पसंद है।

क्रिस्टन के वीडियो पर लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिए

एक यूजर ने कहा कि भारतीय अपने आसपास आसानी से मिलने वाली सुविधाओं की अहमियत भूल जाते हैं। दूसरे ने बताया कि अमेरिका में बिना कार के खरीदारी करना मुश्किल हो सकता है। वहीं, एक यूजर ने छोटी दुकानों को 'छोटा वॉलमार्ट' कहा। कई लोगों ने क्रिस्टन की हिंदी की भी तारीफ की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें