Get App

Anant Ambani Gifts Bike: साइकिल से डिलीवरी करने वाले Blinkit राइडर को अनंत अंबानी ने गिफ्ट की स्कूटी तो छलक पड़े आंसू; वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Anant Ambani Gifts Bike: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और दिग्गज कारोबारी अनंत अंबानी ने साइकिल से सामान की डिलीवरी करने वाले एक Blinkit डिलीवरी पार्टनर को स्कूटी गिफ्ट की है। नई स्कूटी देखकर डिलीवरी पार्टनर सुजीत इतना भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पहल की तारीफ कर रहे हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 25, 2026 पर 4:49 PM
Anant Ambani Gifts Bike: साइकिल से डिलीवरी करने वाले Blinkit राइडर को अनंत अंबानी ने गिफ्ट की स्कूटी तो छलक पड़े आंसू; वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Anant Ambani Gifts Bike: ब्लिंकइट डिलीवरी पार्टनर को अनंत अंबानी ने एक ऐसा तोहफा दिया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है

Anant Ambani Gifted Scooty to Blinkit Delivery Partner: कहते हैं कि किसी की छोटी-सी मदद भी उसके लिए एक बड़ी खुशी की वजह बन सकती है। ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने साइकिल से सामान की डिलीवरी करने वाले एक Blinkit डिलीवरी पार्टनर को स्कूटी गिफ्ट की। नई स्कूटी देखकर डिलीवरी पार्टनर सुजीत सिंह इतना भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पहल की तारीफ कर रहे हैं। हमारे सहयोगी CNBC Awaaz के मुताबिक यह तोहफा अनंत अंबानी के फाउंडेशन की एक पहल का हिस्सा था। सुजीत के लिए यह सरप्राइज इतना भावुक कर देने वाला था कि उसकी आंखों में आंसू आ गए।

साइकिल से करता था डिलीवरी, अब मिला स्कूटी का तोहफा

Blinkit जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर डिलीवरी पार्टनर्स को कम समय में ग्राहकों तक सामान पहुंचाना होता है। ऐसे में साइकिल से डिलीवरी करना शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर जब दिनभर कई ऑर्डर पूरे करने हों। इसी चुनौती के बीच एक डिलीवरी पार्टनर के लिए उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब उसे पता चला कि उसे नई स्कूटी मिलने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें