Get App

Andhra Rape: 15 साल की लड़की का 14 लोगों ने 2 साल तक बार-बार किया रेप, 8 महीने के गर्भवती हुई नाबालिग

SP रत्ना ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि लड़की का गर्भ का पता क्यों नहीं चल पाया। क्योंकि अब आठवें महीने में है। अधिकारियों ने इस हालत में उसका अबॉर्शन कराना खतरनाक माना है, और कहा है कि उसे घर भेजना भी कोई रास्ता नहीं है। आरोपी उस गांव के प्रभावशाली समुदाय से हैं, जहां अपराध हुए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2025 पर 6:26 PM
Andhra Rape: 15 साल की लड़की का 14 लोगों ने 2 साल तक बार-बार किया रेप, 8 महीने के गर्भवती हुई नाबालिग
Andhra Rape: 15 साल की लड़की का 14 लोगों ने 2 साल तक बार-बार किया रेप, 8 महीने के गर्भवती हुई नाबालिग

आंध्र प्रदेश में एक 15 साल की लड़की के साथ दो सालों में 14 लोगों ने बार-बार बलात्कार किया और अब उसे गर्भवती पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला की SP वी रत्ना ने बताया कि लड़की का पहली बार यौन उत्पीड़न तब हुआ था, जब वह आठवीं क्लास में पढ़ती थी। दो महीने पहले तक वह दसवीं क्लास में पढ़ती थी और उसके साथ दुर्व्यवहार होता रहा। अनुसूचित जाति समुदाय से ताल्लुक रखने वाली लड़की को आरोपी ने धमकाया और ब्लैकमेल किया था। वह अपनी मां के साथ रह रही थी।

NDTV के मुताबिक, SP रत्ना ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि लड़की का गर्भ का पता क्यों नहीं चल पाया। क्योंकि अब आठवें महीने में है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने इस हालत में उसका अबॉर्शन कराना खतरनाक माना है, और कहा है कि उसे घर भेजना भी कोई रास्ता नहीं है। आरोपी उस गांव के प्रभावशाली समुदाय से हैं, जहां अपराध हुए थे।

अधिकारियों के अनुसार, 15 साल लड़की की मां ने पुलिस से संपर्क किया था। जून के पहले हफ्ते में शुरू हुई जांच से उन प्रणालियों की विफलता का पता चला है जो उसके जैसे किसी व्यक्ति की रक्षा के लिए बनाई गई थीं: गरीबी से त्रस्त एक अकेली मां की बेटी, और अगड़ी जातियों के प्रभुत्व वाले गांव में एससी (मडिगा) समुदाय से संबंधित।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें