हरतालिका तीज पर लगाएं ये मेहंदी के ट्रेंडी डिजाइन, जो दिखेगी सबसे खास
हरतालिका तीज महिलाओं के लिए बहुत खास त्योहार है, जिसमें सुहाग, प्रेम और खुशहाली की दुआ मांगी जाती है। इस दिन मेहंदी लगाना सिर्फ साज-सज्जा नहीं, बल्कि सौभाग्य और सकारात्मकता की निशानी मानी जाती है। चलिए जानते हैं क्यों लगाई जाती है मेहंदी और कौन-कौन सी आसान व ट्रेंडी डिजाइन इस तीज पर ट्राई कर सकते हैं।
Image Credit: google
हरतालिका तीज भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आती है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और निर्जला व्रत रखती हैं। माना जाता है कि यह व्रत अच्छे पति, सुखी परिवार और लंबे सुहाग के लिए बेहद फलदायी है।
Image Credit: google
मेहंदी लगाना तीज के व्रत का अभिन्न हिस्सा है। मेहंदी के रंग को प्रेम, समर्पण और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। प्राचीन मान्यता है कि मेहंदी का गहरा रंग पति के प्यार की निशानी भी होता है।
Image Credit: google
फूल और पत्तियों वाली मेहंदी डिजाइन बेहद प्यारी लगती है। इन्हें उंगलियों और हथेली के किनारों पर लगाया जा सकता है। ये हर उम्र की महिलाओं के लिए फेवरेट हैं।
Image Credit: google
फूल-पत्ती के नक्श
मंडला शैली की गोलाई में डिजाइन बनाएं, जो सेंटर से शुरू होकर पूरे हाथ में फैलती हैं। ये एलिगेंट लगती हैं और ट्रडिशनल के साथ मॉडर्न टच भी देती हैं।
Image Credit: google
सर्कुलर और मंडला पैटर्न
अरेबिक मेहंदी डिजाइन कम समय में बन जाती हैं और हाथ को जल्दी खूबसूरत बना देती हैं। लहरें, बाक्स, डॉट्स के जोड़ों से तैयार होती हैं।
Image Credit: google
अरेबिक डिजाइन का जलवा
हरतालिका तीज पर दुल्हनें या नई-नवेली बहुएं भारी और भरपूर मेहंदी ट्राई करती हैं। इसमें भगवान शिव-पार्वती की आकृति, मोर, जाल, और उलझे हुए पैटर्न खूब पसंद किए जाते हैं।
Image Credit: google
ब्राइडल ट्रेंड्स
सिर्फ उंगलियों के ऊपर रंगीन डिजाइन बना सकते हैं खास तौर पर छोटे फ्लोरल, पत्तियां या डॉट्स। ये सिंपल हैं और दिखने में भी खूबसूरत लगती हैं।
Image Credit: google
फिंगर टॉप डिजाइन
कौन से हैं वो 5 जानवर जो सौ साल से ज्यादा जी सकते हैं?