ऑस्ट्रेलिया के सुदूर उत्तरी क्वींसलैंड में मधुमक्खी पालन उद्योग को एक साथ दो बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ इलाके में खतरनाक वरोआ माइट परजीवी की दस्तक ने मधुमक्खी पालकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में मधुमक्खियों की कथित चोरी का मामला सामने आया है। अलग-अलग संपत्तियों से करीब 8 लाख मधुमक्खियों वाली 44 छत्ते गायब होने की बात सामने आई है। इस घटना ने स्थानीय मधुमक्खी पालकों के बीच सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
