Get App

AI कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, बिना हेलमेट के काट दिया ₹500 का चालान!

बेंगलुरु में AI कैमरे ने ट्रैफिक नियमों की निगरानी करते हुए ऐसी गलती कर दी, जिस पर लोग हैरान रह गए। बाइक पर अकेले जा रहे शख्स के पीछे बंधे गिटार को कैमरे ने पिलियन राइडर समझ लिया। हेलमेट न पहनने के आरोप में ₹500 का चालान भी काट दिया गया, जबकि बाइक पर कोई दूसरी सवारी थी ही नहीं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 27, 2026 पर 4:18 PM
AI कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, बिना हेलमेट के काट दिया ₹500 का चालान!
AI ने काटा चालान तो शख्स ने शेयर कर दी पूरी कहानी

बेंगलुरु में AI आधारित ट्रैफिक निगरानी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ हंसने पर भी मजबूर कर दिया। एक शख्स अपनी बाइक पर अकेले सफर कर रहा था और उसने हेलमेट भी पहन रखा था। इसके बावजूद उसके घर चालान पहुंच गया। वजह बताई गई कि बाइक पर पीछे बैठी सवारी ने हेलमेट नहीं पहना था। मामला तब दिलचस्प हो गया, जब चालान की तस्वीर सामने आई। तस्वीर में बाइक पर कोई दूसरा व्यक्ति नजर नहीं आ रहा था। दरअसल, शख्स ने अपना गिटार पीठ पर बांध रखा था और AI कैमरे ने उसे ही पिलियन राइडर समझ लिया।

इसके बाद ₹500 का चालान जारी कर दिया गया। शख्स ने सोशल मीडिया पर घटना शेयर करते हुए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस से चालान रद्द करने की अपील की। मामला वायरल हुआ तो पुलिस ने भी उनसे चालान रिवर्स कराने को कहा।

अकेले निकला था शख्स

Souvik Dutta अपनी पत्नी का दोपहिया वाहन चलाकर जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था और बाइक पर वह अकेले थे। उनके साथ सिर्फ उनका गिटार था, जिसे उन्होंने पीठ पर सुरक्षित तरीके से बांध रखा था। कुछ समय बाद उनकी पत्नी के नाम ₹500 का ट्रैफिक चालान पहुंचा। उसमें आरोप था कि बाइक पर सवार दूसरी यानी पिलियन राइडर ने हेलमेट नहीं पहना था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें