
बेंगलुरु से गोवा जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। ट्रेन 15 नवंबर से आम यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं।इस ट्रेन के शुरू होने से बेंगलुरु और गोवा के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक इस रूट पर लोगों को लंबी बस यात्रा करनी पड़ती थी या फिर महंगी फ्लाइट लेनी पड़ती थी, लेकिन वंदे भारत के आने से सफर न सिर्फ तेज होगा, बल्कि आरामदायक और किफायती भी होगा।
इस ट्रेन के चलने से बेंगलुरु और गोवा के बीच सफर न सिर्फ तेज होगा, बल्कि आरामदायक भी होगा। कर्नाटक के कई शहरों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा।
कब से चलेगी और कितने दिन मिलेगी सुविधा?
की रिपोर्ट के मुताबिक, ये वंदे भारत यशवंतपुर से गोवा के मडगांव के बीच चलेगी। 15 नवंबर से इसका नियमित संचालन शुरू होगा। ट्रेन में कुल 16 चेयर कार कोच होंगे। ये हफ्ते में 6 दिन चलेगी। यानी बेंगलुरु-गोवा के बीच सफर करने वालों को अब एक नया और तेज ऑप्शन मिल जाएगा।
रास्ते में किन-किन शहरों में रुकेगी ट्रेन?
ये ट्रेन सिर्फ बेंगलुरु और गोवा को ही नहीं जोड़ेगी, बल्कि बीच के कई बड़े शहरों को भी कवर करेगी यशवंतपुर से चलकर ट्रेन हासन, सकलेशपुर, मंगलुरु, उडुपी और कारवार होते हुए मडगांव पहुंचेगी।मंगलुरु, उडुपी और कारवार जैसे तटीय शहरों के लोगों के लिए तो ये किसी तोहफे से कम नहीं है। अब उन्हें बेंगलुरु या गोवा जाने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा।
घूमने वालों और कारोबारियों को होगा फायदा
आधुनिक सुविधाओं वाली 16 कोच की ये ट्रेन इस रूट पर रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी। यात्रियों को अब बेंगलुरु से गोवा के बीच सफर के लिए बस और फ्लाइट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। तेज रफ्तार, आरामदायक सीटें और बेहतर सुविधाओं के साथ वंदे भारत इस रूट पर सफर का अनुभव ही बदल देगी।
खास तौर पर गोवा घूमने जाने वाले पर्यटकों, काम के सिलसिले में सफर करने वाले कारोबारियों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों के लिए ये ट्रेन एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी। इसके साथ ही कर्नाटक के तटीय शहरों मंगलुरु, उडुपी और कारवार को भी बेंगलुरु और गोवा से सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे इस पूरे इलाके में पर्यटन और व्यापार दोनों को नई रफ्तार मिलेगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।