नई नौकरी या बेहतर करियर के लिए शहर बदलना अक्सर परिवार से दूरी बढ़ा देता है। लेकिन Bengaluru से Gurgaon शिफ्ट हुई एक महिला के लिए कहानी कुछ उलट निकली। शहर बदलने के बाद उन्हें अपने घर जाना पहले के मुकाबले ज्यादा आसान, सस्ता और सुविधाजनक लगने लगा है।
नई नौकरी या बेहतर करियर के लिए शहर बदलना अक्सर परिवार से दूरी बढ़ा देता है। लेकिन Bengaluru से Gurgaon शिफ्ट हुई एक महिला के लिए कहानी कुछ उलट निकली। शहर बदलने के बाद उन्हें अपने घर जाना पहले के मुकाबले ज्यादा आसान, सस्ता और सुविधाजनक लगने लगा है।
Instagram पर @befikri_girllll नाम से एक्टिव महिला ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि Gurgaon आने के बाद उन्हें घर जाने के कई नए और सस्ते विकल्प मिल गए हैं।
पहले घर जाने के लिए खर्च करने पड़ते थे ₹10-12 हजार
महिला ने बताया कि Bengaluru में रहने के दौरान घर जाने के लिए उन्हें अक्सर दिल्ली की फ्लाइट लेनी पड़ती थी। इस सफर पर करीब ₹10,000 से ₹12,000 तक खर्च हो जाते थे।उन्होंने इसे मजाकिया अंदाज में एक तरह का “₹10 हजार का emotional investment” बताया। यानी परिवार से मिलने की खुशी के साथ जेब पर भी बड़ा असर पड़ता था।
अब ट्रेन, कार या दोस्तों के साथ सफर
Gurgaon शिफ्ट होने के बाद स्थिति काफी बदल गई है। अब घर जाने के लिए उनके पास कई विकल्प हैं। वह ट्रेन से जा सकती हैं, खुद कार ड्राइव कर सकती हैं या दोस्तों के साथ कार में सफर कर सकती हैं।
महिला ने बताया कि जिस तरह वह उस दिन अपने एक दोस्त की कार में बैठकर घर गईं, वह सफर करीब चार घंटे का था। ऐसे में अचानक घर जाने का प्लान बनाना भी पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है।
अब घर जाना सिर्फ त्योहारों तक सीमित नहीं
कम दूरी और सस्ते ट्रैवल विकल्पों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि परिवार से मिलने के लिए लंबी छुट्टी का इंतजार नहीं करना पड़ता। कम समय में घर पहुंचने की सुविधा होने से वीकेंड या अचानक बने प्लान पर भी परिवार से मिलने जाया जा सकता है। यही वजह है कि महिला के लिए Gurgaon शिफ्ट होना सिर्फ नौकरी और शहर बदलने का फैसला नहीं रहा, बल्कि परिवार के करीब आने का जरिया भी बन गया।
Bengaluru की उड़ान और Gurgaon की सड़कों पर मजेदार तंज
वीडियो में महिला ने Bengaluru और Gurgaon के सफर का मजेदार तुलना भी की। उन्होंने कहा कि Bengaluru ने उन्हें फ्लाइट की खिड़की से बादल दिखाए, जबकि Gurgaon में उन्हें सड़कों पर पानी देखने को मिल रहा है। उनका यह मजाक शहरों की अपनी-अपनी परेशानियों पर हल्का-फुल्का तंज था।
सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आया अनुभव
महिला ने अपने वीडियो को “Benefits of shifting to Gurgaon from Bangalore” कैप्शन के साथ शेयर किया। पोस्ट पर भले ही बहुत ज्यादा प्रतिक्रियाएं नहीं आईं, लेकिन उनकी बात उन लोगों से जरूर जुड़ गई जो नौकरी के कारण अपने घर और परिवार से दूर रहते हैं। कई कामकाजी लोगों के लिए बेहतर नौकरी के साथ-साथ घर तक आसान और सस्ता सफर भी शहर चुनने की एक बड़ी वजह बनता जा रहा है। इस महिला के लिए Gurgaon आने का सबसे बड़ा फायदा शायद यही है कि अब घर जाने के लिए सिर्फ फ्लाइट और हजारों रुपये की जरूरत नहीं पड़ती।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।