Get App

Video: शहर बदला तो परिवार हुआ करीब! Bengaluru से Gurgaon शिफ्ट होने के बाद महिला ने गिनाए फायदे

नई नौकरी के लिए शहर बदलना अक्सर परिवार से दूरी बढ़ा देता है, लेकिन Bengaluru से Gurgaon शिफ्ट हुई एक महिला के साथ कहानी बिल्कुल उलट है। उनके लिए घर जाना अब पहले से आसान और सस्ता हो गया है। महिला ने सोशल मीडिया वीडियो में बताया कि कैसे शहर बदलने से सफर का खर्च और समय दोनों कम हो गए

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Aug 31, 2026 पर 12:06 PM
Video: शहर बदला तो परिवार हुआ करीब! Bengaluru से Gurgaon शिफ्ट होने के बाद महिला ने गिनाए फायदे
वीडियो में महिला ने Bengaluru और Gurgaon के सफर का मजेदार तुलना भी की।

नई नौकरी या बेहतर करियर के लिए शहर बदलना अक्सर परिवार से दूरी बढ़ा देता है। लेकिन Bengaluru से Gurgaon शिफ्ट हुई एक महिला के लिए कहानी कुछ उलट निकली। शहर बदलने के बाद उन्हें अपने घर जाना पहले के मुकाबले ज्यादा आसान, सस्ता और सुविधाजनक लगने लगा है।

Instagram पर @befikri_girllll नाम से एक्टिव महिला ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि Gurgaon आने के बाद उन्हें घर जाने के कई नए और सस्ते विकल्प मिल गए हैं।

पहले घर जाने के लिए खर्च करने पड़ते थे ₹10-12 हजार

महिला ने बताया कि Bengaluru में रहने के दौरान घर जाने के लिए उन्हें अक्सर दिल्ली की फ्लाइट लेनी पड़ती थी। इस सफर पर करीब ₹10,000 से ₹12,000 तक खर्च हो जाते थे।उन्होंने इसे मजाकिया अंदाज में एक तरह का “₹10 हजार का emotional investment” बताया। यानी परिवार से मिलने की खुशी के साथ जेब पर भी बड़ा असर पड़ता था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें