राजगढ़ ( Madhyapradesh ) : मध्य प्रदेश में नदियों की सफाई के लिए महीनों तक मेहनत करने वाले Bittu Tabahi को एक बार फिर निराश होना पड़ रहा है। राजगढ़ जिले की अजनार नदी में सफाई के कुछ ही हफ्तों बाद दोबारा कचरा जमा हो गया है। नदी में प्लास्टिक की थैलियां और दूसरे तरह का कचरा देखकर Bittu Tabahi ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने बताया कि नदी को साफ करने में उन्होंने 8 महीने की मेहनत लगाए थे, लेकिन अब वहां फिर पहले जैसी स्थिति बन गई है।
