हमारे जीवन में बचपन से ये सिखाया जाता है कि ईमानदारी से किया गया काम हमेशा सफलता की ओर ले जाता है। लेकिन क्या होता है जब कोई छोटा सा लालच बड़ी मुसीबत का कारण बन जाए? जापान के एक बस ड्राइवर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उसने 30 साल तक ईमानदारी से अपनी नौकरी की, लेकिन एक दिन 600 रुपये के लालच में उसने नियमों का उल्लंघन किया, और उसका जीवन पूरी तरह बदल गया। वो बस ड्राइवर 2022 में किराया लेने के बाद उसे सही प्रक्रिया से प्रोसेस करने के बजाय अपने पास रखता था, जिससे 597 रुपये ज्यादा हो जाते थे।
