Viral Video: दो लोकप्रिय व्यंजनों - बटर चिकन और इडली - को मिलाकर बनाई गई एक डिश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लोगों की नाराजगी का कारण बन गई है। एक यूजर ने इस अनोखे कॉम्बिनेशन की तस्वीर शेयर की, जिसके बाद यह चर्चा शुरू हुई। 'बटर चिकन स्टफ्ड इडली' नाम की यह डिश फूड डिलीवरी स्टार्टअप 'स्विश' (Swish) के मेन्यू में 179 रुपये में उपलब्ध है। जहां कुछ यूजर्स ने पारंपरिक साउथ इंडियन डिश को नॉर्थ इंडियन करी के साथ मिलाने के विचार पर सवाल उठाए, वहीं कुछ लोग इसे आजमाने के लिए उत्सुक भी दिखे। इस प्रयोग को लेकर खाने के शौकीनों के बीच अलग-अलग राय देखने को मिल रही है।
