Get App

बक्सा टाइगर रिजर्व में बाघिन का आतंक: सुरंग खोदकर भागी बाघिन Dooars Rani, वन विभाग परेशान

बक्सा टाइगर रिजर्व की 3 साल की बाघिन 'दुआर्स रानी' 5 दिन में दूसरी बार बाड़े से भाग गई। उसने जमीन खोदकर सुरंग जैसा रास्ता बनाकर बाड़ा पार किया। वन विभाग ने उसकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। घटना के बाद रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 9:18 AM
बक्सा टाइगर रिजर्व में बाघिन का आतंक: सुरंग खोदकर भागी बाघिन Dooars Rani, वन विभाग परेशान
बक्सा टाइगर रिजर्व से 5 दिन में दूसरी बार भागी बाघिन दुआर्स रानी, वन विभाग कर रहा तलाश।

बक्सा टाइगर रिजर्व में एक बाघिन ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है। 3 साल की रॉयल बंगाल टाइग्रेस ‘ Dooars Rani' 5 दिन के अंदर दूसरी बार बाड़े से बाहर निकल गई। बताया जा रहा है कि उसने जमीन खोदकर सुरंग जैसा रास्ता बनाया और उसी से बाहर निकल गई। दोबारा भागने की खबर के बाद से पूरा वन विभाग अलर्ट पर है और उसे ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश शुरू कर दी गई है।

Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार भागने के बाद वन विभाग ने बाड़े की सुरक्षा बढ़ा दी थी और निगरानी भी तेज कर दी थी। इसके बावजूद दुआर्स रानी ने फिर से वही तरीका अपनाया और जमीन खोदकर बाहर निकल गई। इस घटना के बाद अब बाड़े की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

आखिर कौन है ये Dooars Rani?

दुआर्स रानी कोई आम बाघिन नहीं है। करीब 3 साल की ये रॉयल बंगाल टाइग्रेस बक्सा टाइगर रिजर्व में रखी गई थी। पिछले कुछ दिनों से उसका बर्ताव ही वन अधिकारियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें