Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jan 28,  2025

डेस्क जॉब वालों के लिए कमर दर्द का पक्का इलाज है ये 10 चेयर योग

कुर्सी पर सीधे बैठें, सांस लेते हुए छाती को आगे निकालें और ऊपर देखें (काऊ), फिर सांस छोड़ते हुए अपनी पीठ को गोल करें और ठुड्डी को छाती से लगाएं (कैट)

Image Credit: pinterest

सीटेड कैट-काऊ

कुर्सी से खड़े हो जाएं, अपने हाथ डेस्क पर रखें और तब तक पीछे जाएं जब तक आपका शरीर ‘L’ आकार न बना ले। इससे पीठ और हैमस्ट्रिंग का तनाव कम होता है

Image Credit: pinterest

डेस्क डाउनवर्ड डॉग

कुर्सी पर सीधे बैठकर दाएं हाथ को कुर्सी के पिछले हिस्से या बाएं घुटने पर रखें और धीरे से पीछे की ओर मुड़ें। यही दूसरी तरफ भी दोहराएं

Image Credit: pinterest

सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट

अपने दाएं टखने को बाएं घुटने के ऊपर रखें। सीधा बैठें और धीरे से आगे की ओर झुकें। यह कूल्हों और निचली कमर के खिंचाव के लिए बेहतरीन है

Image Credit: pinterest

सीटेड पिजन पोज़

पैरों को थोड़ा फैलाकर बैठें और धीरे-धीरे अपने शरीर को घुटनों के बीच नीचे की ओर झुकाएं, हाथों को जमीन या टखनों तक ले जाएं

Image Credit: pinterest

सीटेड फोरवर्ड फोल्ड

एक हाथ से कुर्सी को पकड़ें और दूसरे हाथ को सिर के ऊपर से दूसरी तरफ ले जाकर साइड की मांसपेशियों को स्ट्रेच करें

Image Credit: pinterest

सीटेड साइड स्ट्रेच

अपनी भुजाओं को आपस में लपेटें और हथेलियों को मिलाने की कोशिश करें। इससे ऊपरी पीठ और कंधों की जकड़न खुलती है

Image Credit: pinterest

ईगल आर्म्स

गर्दन को धीरे-धीरे एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाएं। यह सर्वाइकल और ऊपरी पीठ के दर्द में राहत देता है

Image Credit: pinterest

नेक रोल्स

अपने हाथों को पीठ के पीछे ले जाकर आपस में बांध लें और धीरे-धीरे भुजाओं को ऊपर उठाएं। यह झुके हुए कंधों को सीधा करने में मदद करता है

Image Credit: pinterest

चेस्ट ओपनर

सांस लेते हुए दोनों हाथों को सीधा ऊपर की ओर खींचें और हथेलियों को मिलाएं। इससे पूरी रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है

Image Credit: pinterest

अपवर्ड सैल्यूट

डिजिटल श्रृंगार में ब्लूटूथ वाली चूड़ी, अब फैशन के साथ तकनीक भी
Find out More