Get App

सैलरी और नौकरी दोनों अच्छी थीं, फिर भी कर्मचारी ने दे दिया इस्तीफा! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

चंडीगढ़ की एक कंपनी के कर्मचारी के इस्तीफे ने LinkedIn पर नई बहस छेड़ दी है। कर्मचारी ने शहर को नौकरी छोड़ने की वजह बताया, जिसके बाद COO जतिन गुलाटी ने इस मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि मुद्दा सिर्फ शहर का नहीं, बल्कि व्यक्ति की सोच और अवसरों को देखने के नजरिए का भी है

Anchal Jhaअपडेटेड Aug 03, 2026 पर 12:02 PM
सैलरी और नौकरी दोनों अच्छी थीं, फिर भी कर्मचारी ने दे दिया इस्तीफा! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
कुछ यूजर्स ने कंपनी को रिमोट वर्क का विकल्प देने की सलाह दी।

चंडीगढ़ की एक कंपनी में कर्मचारी के इस्तीफे ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। कंपनी के COO जतिन गुलाटी ने LinkedIn पर इस घटना को साझा करते हुए बताया कि कर्मचारी ने काम छोड़ने की वजह शहर को बताया। उसका कहना था कि चंडीगढ़ में दिल्ली जैसी हलचल और माहौल नहीं है। इस पोस्ट के बाद चर्चा सिर्फ एक नौकरी छोड़ने तक सीमित नहीं रही, बल्कि लोगों के नजरिए, काम के माहौल और शहर की पसंद पर भी शुरू हो गई।

गुलाटी ने सवाल उठाया कि क्या समस्या वास्तव में जगह में होती है या फिर व्यक्ति का दृष्टिकोण भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है। उनकी पोस्ट पर कई लोगों ने सहमति जताई, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे व्यक्तिगत पसंद और करियर प्राथमिकताओं से जुड़ा मामला बताया।

क्या शहर बदलने से बदलती है जिंदगी?

जतिन गुलाटी ने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी पसंद होती है, लेकिन उन्होंने अपने करियर में एक पैटर्न देखा है। कुछ लोग नई जगह पर पहुंचते ही नए अनुभव तलाशते हैं, अवसरों को पहचानते हैं और उपलब्ध चीजों का बेहतर इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग उम्मीद करते हैं कि जगह खुद उन्हें उत्साह और विकास के मौके देगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें