एयरपोर्ट पर अपनी पसंद की सीट मिल जाए तो सफर का मजा कुछ और ही होता है। इसके लिए कुछ यात्री पहले से पैसे खर्च करते हैं, तो कुछ अपग्रेड ऑफर या पॉइंट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन चेन्नई के नारायणन हरिहरन के साथ जो हुआ, उसका तरीका काफी अलग था। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि एक फ्लाइट में उन्हें दो बार सीट अपग्रेड मिला और इसके पीछे उन्होंने अपने विनम्र व्यवहार को वजह बताया। उनका दावा है कि चेक-इन काउंटर पर उन्होंने स्टाफ से मुस्कुराकर बात की, उनका नाम इस्तेमाल किया और फिर शांति से बेहतर सीट के लिए अनुरोध किया। इसके बाद उनकी सीट बदल दी गई। ना
