छोटी दिवाली की तारीख को लेकर न हों परेशान, जानें कब है नरक चतुर्दशी और पूजा का समय?

छोटी दिवाली 2026 का त्योहार 8 नवंबर को मनाया जाएगा, जबकि काली चौदस की रस्में 7 नवंबर की रात से शुरू होंगी। जानें सही तारीख, अभ्यंग स्नान का मुहूर्त और पूजा का शुभ समय।

अपडेटेड Nov 06, 2026 पर 4:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है, लेकिन इस बार इसकी तारीख को लेकर लोगों में उलझन है। कुछ कैलेंडर में 7 नवंबर को छोटी दिवाली बताया गया है, तो कुछ में 8 नवंबर की तारीख दी गई है। ऐसे में लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर छोटी दिवाली किस दिन मनाई जाएगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी। काली चौदस की पूजा 7 नवंबर की रात को होगी। वहीं, छोटी दिवाली की सुबह अभ्यंग स्नान किया जाएगा।

छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी, रूप चौदस और रूप चतुर्दशी भी कहा जाता है। चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे शुरू होगी और 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे खत्म होगी। छोटी दिवाली पर सूर्योदय से पहले अभ्यंग स्नान करने की परंपरा है। 8 नवंबर की सुबह चतुर्दशी तिथि रहने के कारण इसी दिन छोटी दिवाली मनाई जाएगी।

छोटी दिवाली के जरूरी मुहूर्त


नई दिल्ली के पंचांग के अनुसार, छोटी दिवाली और काली चौदस से जुड़े समय इस तरह हैं:

  • छोटी दिवाली: रविवार, 8 नवंबर 2026
  • चतुर्दशी तिथि शुरू: 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे
  • चतुर्दशी तिथि खत्म: 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे
  • अभ्यंग स्नान: सुबह 5:41 बजे से 6:38 बजे तक
  • काली चौदस पूजा: 7 नवंबर की रात 11:39 बजे से 8 नवंबर की रात 12:31 बजे तक

छोटी दिवाली पर क्यों करते हैं अभ्यंग स्नान?

छोटी दिवाली पर सुबह सूर्योदय से पहले उठकर तेल लगाने और फिर स्नान करने की परंपरा है। इसे अभ्यंग स्नान कहते हैं। इस दौरान आमतौर पर तिल के तेल और उबटन का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन अभ्यंग स्नान करने से शरीर और मन की शुद्धि होती है और नकारात्मकता दूर रहती है। इसलिए छोटी दिवाली पर इस स्नान का खास महत्व माना जाता है। साल 2026 में नई दिल्ली में अभ्यंग स्नान का समय सुबह 5:41 बजे से 6:38 बजे तक रहेगा।

ध्यान दें: ये सभी समय नई दिल्ली के पंचांग के अनुसार हैं। दूसरे शहरों में सूर्योदय के समय के हिसाब से मुहूर्त में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसलिए अपने शहर का पंचांग जरूर देख लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।