Get App

महिला ने 14.48 करोड़ रुपये में खरीदे 196 पार्किंग स्पेस, फिर ऐसा क्या हुआ कि नाराज निवासी पहुंच गए कोर्ट?

चीन की एक महिला ने 2018 में करोड़ों रुपये खर्च कर 196 पार्किंग स्पेस खरीद लिए। उस वक्त इलाके में इनकी मांग बेहद कम थी, लेकिन जैसे-जैसे रिहायशी प्रोजेक्ट विकसित हुआ, पार्किंग की कीमतें और किराया बढ़ने लगा। इसके बाद निवासी महिला के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए, मगर अदालत ने उसके पक्ष में फैसला सुनाया

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Oct 11, 2026 पर 12:59 PM
महिला ने 14.48 करोड़ रुपये में खरीदे 196 पार्किंग स्पेस, फिर ऐसा क्या हुआ कि नाराज निवासी पहुंच गए कोर्ट?
पार्किंग की बढ़ती कीमतों और किराये से परिसर के निवासी नाराज हो गए।

रियल एस्टेट में सही समय पर किया गया निवेश भविष्य में बड़ा मुनाफा दिला सकता है। चीन की एक महिला ने इसी सोच के साथ ऐसा दांव खेला, जिसने पहले तो उसे शानदार कमाई का मौका दिया, लेकिन बाद में वह विवाद में फंस गई। महिला ने एक रिहायशी प्रोजेक्ट में एक साथ 196 पार्किंग स्पेस खरीद लिए। इलाके का विकास हुआ तो पार्किंग की मांग बढ़ने लगी। इसके बाद उसने किराया बढ़ा दिया और कुछ पार्किंग स्पेस ऊंची कीमत पर बेचने की पेशकश भी की। इससे नाराज होकर रिहायशी परिसर के लोग कोर्ट पहुंच गए। हालांकि, फरवरी 2024 में अदालत ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाया।

जब कोई खरीददार नहीं मिल रहा था

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हुनान प्रांत के चांग्शा शहर में रहने वाली वू नाम की महिला ने साल 2018 में 1.4 करोड़ युआन में 196 पार्किंग स्पेस खरीदे थे। उस समय यह रकम भारतीय मुद्रा में करीब 14.48 करोड़ रुपये के बराबर थी।

जिस रिहायशी प्रोजेक्ट में ये पार्किंग स्पेस थे, वहां शुरुआत में खरीदारों की दिलचस्पी काफी कम थी। इलाके में दुकानें, स्कूल और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन जैसी जरूरी सुविधाओं की कमी थी। इसके चलते लोग वहां घर खरीदने से हिचक रहे थे। प्रोजेक्ट का डेवलपर भी आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहा था। ऐसे में वू का एक साथ इतनी पार्किंग खरीदने का प्रस्ताव उसके लिए फंड जुटाने का मौका बन गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें