नई दिल्ली: जिंदगी में कभी-कभी मुश्किल दौर इंसान को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित कर देती है। चीन की 67 वर्षीय Wang Ying के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। थायरॉइड कैंसर का पता चलने के बाद उन्होंने इलाज से पहले अंटार्कटिका घूमने और पेंगुइन की तस्वीरें खींचने का अपना पुराना सपना पूरा करने का फैसला किया। इस journey में उन्होंने अपनी जीवनभर की जमापूंजी खर्च कर दी। लेकिन घर लौटने के बाद अस्पताल में हुई जांच में उन्हें ऐसी खबर मिली, जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी।
