Get App

Mentos पड़ते ही Coca-Cola में उठा तूफान, हवा में उड़ा शख्स; वायरल वीडियो का सच आया सामने

सोशल मीडिया पर Coca-Cola और Mentos का एक वीडियो तेजी से चर्चा में है। फुटेज में सड़क पर बहती Coca-Cola, पास खड़ा Mentos ट्रक और फिर अचानक हुआ जबरदस्त झाग लोगों को हैरान कर देता है। लेकिन यह कोई असली हादसा नहीं, बल्कि AI से तैयार किया गया वीडियो है, जिसमें कल्पना ने हद पार कर दी

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 20, 2026 पर 12:01 PM
Mentos पड़ते ही Coca-Cola में उठा तूफान, हवा में उड़ा शख्स; वायरल वीडियो का सच आया सामने
वीडियो देखने वाले कई लोगों ने इसके अंदर मौजूद विजुअल गड़बड़ियों पर ध्यान दिया।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे पहली नजर में देखकर शायद आपको लगे कि सड़क पर सचमुच Coca-Cola का बड़ा हादसा हो गया है। वीडियो में एक Coca-Cola ट्रक खड़ा दिखाई देता है, जिसके एक हिस्से से बड़ी मात्रा में ड्रिंक सड़क पर बह रही है। पास में Mentos का एक ट्रक भी नजर आता है।

तभी कहानी में एंट्री होती है एक शख्स की, जो बड़ा-सा कंटेनर लेकर सड़क पर फैली Coca-Cola को जमा करने लगता है। लेकिन इसके बाद वीडियो अचानक ऐसी दिशा पकड़ लेता है, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी।

Mentos की पेटियां निकलीं और मच गया 'धमाका'

शख्स पास खड़े Mentos ट्रक को खोलता है और उसमें से Mentos की कई पेटियां बाहर निकालने लगता है। जैसे ही कैंडी Coca-Cola के संपर्क में आती है, वहां अचानक धुआं और झाग का एक बड़ा गुबार उठता दिखाई देता है। इसके बाद वीडियो और भी फिल्मी हो जाता है। प्रतिक्रिया इतनी जबरदस्त दिखाई जाती है कि शख्स हवा में कई फीट ऊपर उछल जाता है। पूरा दृश्य इतना अतिरंजित है कि यह किसी कॉमेडी फिल्म के सीन जैसा लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें