VIDEO: KFC में चिकन खाने पहुंचा शख्स, ऑर्डर आते ही मच गया हंगामा...फ्राइड चिकन से निकली हैरान करने वाली चीज

Viral Video: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी मॉल स्थित KFC आउटलेट से जुड़े एक दावे ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। एक ग्राहक ने डीप-फ्राइड चिकन में कीड़ा मिलने का दावा करते हुए इसका वीडियो और फोटो शेयर किया है

अपडेटेड Sep 06, 2026 पर 4:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ग्राहक ने KFC इंडिया को टैग करते हुए इस घटना पर नाराजगी और हैरानी जताई

Viral Video: सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी मॉल के KFC से जुड़ा एक मामला काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया एक ग्राहक ने दावा किया कि, उसने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी मॉल के KFC आउटलेट से डीप-फ्राइड चिकन खरीदा था, लेकिन उसमें उसे एक कीड़ा नजर आया। ग्राहक (कस्टमर) ने इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में उन्होंने KFC India को टैग करते हुए मामले पर नाराजगी जताई है।

वहीं KFC के डीप-फ्राइड चिकन में कीड़ा देख हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

चिकन में मिला कीड़ा


अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में ग्राहक ने KFC इंडिया को टैग करते हुए इस घटना पर नाराजगी और हैरानी जताई। ग्राहक ने बताया कि, ये मामला 5 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे गौर सिटी मॉल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुआ। यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, 'गौर सिटी मॉल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के KFC आउटलेट से लिए गए डीप-फ्राइड चिकन में उसे एक कीड़ा मिला, जिसे देखकर वह काफी हैरान और परेशान हुआ। इसके साथ ही उसने आउटलेट की फूड सेफ्टी और क्वालिटी कंट्रोल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर क्या खाने की सही तरीके से जांच की गई थी।'

दिल्ली में खाने-पीने की चीजों पर हो रही जांच

इस मामले से जुड़ा एक लंबा वीडियो भी दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसमें पूरी घटना दिखाने का दावा किया गया है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए दिल्ली समेत कई राज्यों में फूड सेफ्टी विभाग ने खाने-पीने की चीजों की जांच बढ़ा दी है। खासतौर पर दूध, डेयरी प्रोडक्ट, मिठाइयों और अन्य खाद्य सामानों पर नजर रखी जा रही है। 28 अगस्त को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने खाद्य सुरक्षा विभाग को त्योहारों से पहले शहरभर में खाने-पीने की चीजों की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए।

खाद्य पदार्थों का ले रहे सैंपल

ANI के मुताबिक, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस रिलीज में बताया गया कि, फूड सेफ्टी टीमों ने त्योहारों को देखते हुए मिठाई बनाने वाली जगहों, मंडियों, बाजारों और खाने-पीने की दुकानों पर जांच बढ़ा दी है। इस दौरान कई खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। अधिकारियों का खास ध्यान दूध और उससे बने सामान जैसे पनीर, खोया और घी के साथ-साथ मिठाइयों और उन खाद्य चीजों पर है, जिनकी त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने की संभावना है।

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।