Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  242026

अब मिठाई खाने से नहीं बढ़ेगी ब्लड शुगर, जब बनाएंगे इन रेसिपीज की मदद से!

खजूर के बीच से गुठली निकालें और उसकी जगह थोड़ा सा पीनट बटर भर दें। ऊपर क्रश्ड मूंगफली या बादाम डालें। यह इंस्टेंट प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर स्नैक है।

Image Credit: pinterest

पीनट बटर-स्टफ्ड खजूर

खजूर, बादाम, काजू और अखरोट को मिक्सी में दरदरा पीस लें। इस मिक्सचर के छोटे-छोटे लड्डू बना लें। यह शुगर-फ्री और हाई-एनर्जी स्नैक है

Image Credit: pinterest

खजूर और नट्स के लड्डू

रोल्ड ओट्स, कटे हुए खजूर, शहद और थोड़े से मेवे मिलाएं। इसे बेकिंग ट्रे में जमाकर चौकोर टुकड़ों में काट लें। यह बेहतरीन ट्रेवल स्नैक है

Image Credit: pinterest

ओट्स और खजूर के बार

सेब के छोटे टुकड़े काटें। खजूर के पेस्ट में बादाम का मक्खन मिलाएं और इसे सेब के टुकड़ों पर लगाकर खाएं

Image Credit: pinterest

खजूर और सेब के बाइट्स

एक कप दूध, थोड़े से खजूर और एक केले को मिक्सी में ब्लेंड करें। आप इसमें ओट्स भी मिला सकते हैं। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है

Image Credit: pinterest

खजूर की स्मूदी

खजूर में बादाम भरकर उन्हें मेल्टेड डार्क चोकलेट में डिप करें। इसे फ्रिज में सेट होने दें। यह मीठे की क्रेविंग को शांत करने का हेल्दी ओप्शन है

Image Credit: pinterest

चोकलेट-कोटेड डेट्स

खजूर और पेकान या अखरोट को पीसकर छोटे गोले बनाएं। इन गोलों को सूखे नारियल के बुरादे में लपेट लें। यह बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक है

Image Credit: pinterest

नारियल और खजूर के बोल्स

चिया सीड्स को बादाम के दूध में रात भर भिगो दें। सुबह इसमें कटे हुए खजूर और दालचीनी पाउडर मिलाएं। यह पौष्टिक ब्रेकफास्ट या स्नैक है

Image Credit: pinterest

खजूर और चिया सीड्स पुडिंग

मखानों को घी में कुरकुरा भून लें। इसमें कटे हुए खजूर और  सेंधा नमक मिलाएं। यह क्रंची और हेल्दी स्नैक शाम की चाय के साथ अच्छा लगता है

Image Credit: pinterest

रोस्टेड मखाना और खजूर

बीज निकाले हुए खजूर में थोड़ा सा क्रीम चीज़ या फेटा चीज़ भरें। ऊपर से भुना जीरा या काली मिर्च डालें। यह स्वादिष्ट और चटपटा स्नैक है

Image Credit: pinterest

खजूर और चीज़ बाइट्स

बारिश में भी घर रहेगा चकाचक, ऐसे करें सीलन और फफूंदी का बचाव
Find out More