Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  242026

बारिश में भी घर रहेगा चकाचक, ऐसे करें सीलन और फफूंदी का बचाव

बारिश और उमस के मौसम में घर को सीलन और फफूंदी से बचाने के लिए घरेलु तरीके सबसे असरदार होता है, छत और दीवारों को सेफ रखने के लिए ये 9 आसान टिप्स यहां दिए गए हैं:

Image Credit: pinterest

छत पर पानी का जमाव सीलन की सबसे बड़ी वजह बनता है। छत और बालकनी के ड्रेन को साफ रखें, ताकि पानी आसानी से निकल सके

Image Credit: pinterest

छत की रेगुलर सफाई करें

खिड़कियों, दरवाजों और बाहरी दीवारों पर मौजूद छोटी-बड़ी दरारों को वाटरप्रूफ सीलेंट से बंद करें, ताकि बारिश का पानी घर के अंदर न आ सके

Image Credit: pinterest

दरारें भरें

बारिश रुकने पर खिड़कियां और दरवाजे खोल दें, जिससे ताजी हवा का फ्लो बना रहे और घर की उमस बाहर निकल सके

Image Credit: pinterest

घर में वेंटिलेशन रखें

नमी वाले कोनों में बेकिंग सोडा, सेंधा नमक या चारकोल से भरे खुले बर्तन रखें। ये एक्सेस नमी को सोखने में मदद करते हैं

Image Credit: pinterest

नेचुरल डिओडराइज़र का यूज करे

भारी लकड़ी के फर्नीचर को दीवार से सटाकर न रखें। उनके बीच थोड़ी दूरी रखें ताकि हवा का सर्कुलेशन बना रहे और फफूंदी न लगे

Image Credit: pinterest

फर्नीचर और दीवार की जगह

अलमारी में रखे कपड़ों से फफूंदी और बदबू से बचने के लिए सिलिका जेल पाउच या कपूर की गोलियां रखें

Image Credit: pinterest

कपड़ों को पूरी तरह सुखाकर रखें

किचन और बाथरूम में नमी सबसे ज्यादा होती है। खाना बनाने या नहाने के बाद एग्जोस्ट फैन जरूर चलाएं

Image Credit: pinterest

एग्जोस्ट फैन का यूज करें

बारिश के मौसम में जरूरत से ज्यादा इनडोर पौधे घर के अंदर रखने से नमी बढ़ सकती है। उन्हें खुली और हवादार जगह पर रखें

Image Credit: pinterest

इनडोर पौधों का ध्यान रखें

दीवारों की उखड़ी हुई पपड़ी हटाकर डैम्प-प्रूफ कोटिंग या वाटरप्रूफ केमिकल लगाएं, जिससे सीलन की समस्या कम हो सके

Image Credit: pinterest

डैम्प-प्रूफ कोटिंग कराएं

सिर्फ क्रीम लगाने से नहीं, इन 5 सुपरफूड्स को खाने से भी आता है चेहरे पर निखार!
Find out More