Get App

दिल्ली का सबसे गोल-मटोल कुत्ता कौन? 64 उम्मीदवारों से शुरू हुआ मुकाबला, जानिए कौन-कौन है रेस में

दिल्ली में इन दिनों एक अनोखा चुनाव चर्चा में है, जहां नेता नहीं बल्कि गोल-मटोल कुत्ते मैदान में हैं। सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह मजेदार मुकाबला अब लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हो चुका है। अलग-अलग इलाकों के चोंकी कुत्तों के समर्थक अपने पसंदीदा उम्मीदवार के लिए जमकर वोट मांग रहे हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 29, 2026 पर 9:34 AM
दिल्ली का सबसे गोल-मटोल कुत्ता कौन? 64 उम्मीदवारों से शुरू हुआ मुकाबला, जानिए कौन-कौन है रेस में
इस अनोखे मुकाबले की शुरुआत ‘Fat Dogs of Delhi’ नाम के इंस्टाग्राम पेज से हुई।

दिल्ली में इन दिनों एक ऐसा चुनावी माहौल बना है, जिसमें न नेता हैं, न भाषण और न ही राजनीतिक वादे। यहां मुकाबला है शहर के सबसे गोल-मटोल और ‘चोंकी’ कुत्ते के खिताब का। सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह मजेदार आइडिया देखते ही देखते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। अलग-अलग इलाकों के तगड़े कुत्ते मैदान में उतरे हैं और उनके समर्थक भी पूरे जोश के साथ प्रचार में जुटे हैं। कोई अपने पसंदीदा कुत्ते को किंग बता रहा है, तो कोई उसके लिए वोट मांग रहा है। अब देखना है कि इस अनोखे चुनाव में बाजी कौन मारता है।

इंस्टाग्राम से निकला ‘फैट डॉग इलेक्शन’

इस अनोखे मुकाबले की शुरुआत ‘Fat Dogs of Delhi’ नाम के इंस्टाग्राम पेज से हुई। आइडिया अमेरिका के मशहूर Fat Bear Week से प्रेरित है, लेकिन यहां भालुओं की जगह दिल्ली के 64 भारी-भरकम कुत्ते मैदान में हैं। प्रतियोगिता का फॉर्मेट बिल्कुल नॉकआउट टूर्नामेंट जैसा रखा गया। 24 सितंबर से शुरू हुआ मुकाबला 29 सितंबर को ग्रैंड फिनाले तक पहुंचना है। हर राउंड में इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो कुत्तों के बीच वोटिंग होती है और जनता अपने पसंदीदा ‘चोंकर’ को आगे बढ़ाती है।

पोस्टर, फैन क्लब और ‘पेड PR’ के आरोप!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें