Get App

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम सुहावना, लू के थपेड़ों से मिली मुक्ति, झमाझम बारिश के आसार

Delhi Weather Updates: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। इस बीच राजधानी दिल्ली में जहां आग के गोले के बरस रहे थे। अब वहां बादलों ने डेरा जमा लिया है। इससे दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी से मुक्ति मिल गई है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है

Jitendra Singhअपडेटेड Apr 29, 2025 पर 7:58 AM
Delhi Weather: दिल्ली में मौसम सुहावना, लू के थपेड़ों से मिली मुक्ति, झमाझम बारिश के आसार
Delhi Weather Updates: दिल्ली में बादलों के बीच तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच मौसम में थोड़ा नरमी आई है। दिल्ली के लोग पिछले कुछ दिनों से आग के गोलों का सामाना कर रहे थे। लेकिन अब बारिश की फुहारों का मजा ले सकते हैं। दिल्ली के आसामान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। सुबह से सुहावनी हवा चल रही है। जिससे दिल्ली वासियों को बड़ी राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान जताया है। जिससे लू से राहत मिलने की संभाववा जताई जा रही है।

मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान गरज के साथ छीटे पड़ सकते हैं। जिससे तापमान में और ज्यादा गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। दिन के समय में 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली में आज शाम आंधी की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक आज (29 अप्रैल 2025) देर शाम अचानक मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी। यानी आंधी आएगी और इसके बाद बारिश भी हो सकती है। इस बारिश का असर यह होगा कि अधिकतम तापमान पूरे दिल्ली एनसीआर का 40 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा। न्यूनतम तापमान फिलहाल अभी स्थिर नजर आ रहा है। यानी यह तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। लेकिन इसमें कल से गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है। कल 30 अप्रैल को भी बादल रहेंगे और कल हवाओं की गति और बढ़ जाएगी। लगभग 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कल तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें