Get App

डिलीवरी बॉय को फ्री पिज्जा दिया, लेकिन उसने जो कहा उसे सुनकर उड़ गए ग्राहक के होश

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार किस्सा खूब वायरल हो रहा है। एक शख्स ने बारिश में खाना पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय को अतिरिक्त पिज्जा देने की कोशिश की, लेकिन उसे ऐसा जवाब मिला जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। अब यह घटना इंटरनेट पर हंसी-मजाक और बहस दोनों का कारण बन गई है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jun 13, 2026 पर 11:55 AM
डिलीवरी बॉय को फ्री पिज्जा दिया, लेकिन उसने जो कहा उसे सुनकर उड़ गए ग्राहक के होश
इस वायरल किस्से पर एक यूजर की टिप्पणी सबसे ज्यादा चर्चा में रही।

कभी-कभी किसी की मदद करने या उसे खुश करने की कोशिश ऐसा मोड़ ले लेती है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आई एक घटना ने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ हंसने पर भी मजबूर कर दिया। एक शख्स ने बारिश में डिलीवरी करने पहुंचे कर्मचारी के लिए खास सरप्राइज सोचा था, लेकिन बदले में उसे ऐसा जवाब मिला, जिसने पूरे इंटरनेट का ध्यान खींच लिया।

अब यह किस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स इसे ईमानदारी की मिसाल बता रहे हैं, तो कुछ इसे "कड़वा लेकिन सच्चा जवाब" कह रहे हैं। यही वजह है कि यह छोटी-सी घटना इन दिनों ऑनलाइन चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है।

लीवरी बॉय को देने का बनाया प्लान

एक्स (पहले ट्विटर) यूजर मुकुल ने इस घटना को साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने जोमैटो से "बाय वन गेट वन" ऑफर में दो पिज्जा ऑर्डर किए थे। एक पिज्जा उन्होंने अपने लिए रखा और दूसरा उस डिलीवरी बॉय को देने का फैसला किया, जो तेज बारिश के बावजूद उनका ऑर्डर लेकर पहुंचा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें