Get App

Dhanteras 2026 : आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

धनतेरस 2026 आज 6 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि की पूजा होती है। प्रदोष काल में पूजा करना सबसे शुभ माना गया है। सोना-चांदी, बर्तन और नई चीज खरीदने से घर में बरकत आती है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 06, 2026 पर 8:08 AM
Dhanteras 2026 : आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर जी और भगवान धन्वंतरि की पूजा से घर में सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत आती है।

Dhanteras 2026 Puja Muhurat: आज 6 नवंबर को पूरे देश में धनतेरस मनाया जा रहा है। दिवाली से ठीक दो दिन पहले आने वाला ये त्योहार पांच दिन के दीपोत्सव की शुरुआत माना जाता है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी, कुबेर जी और धन्वंतरि भगवान की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि आज सोना-चांदी, बर्तन या कोई भी नई चीज खरीदने से घर में बरकत आती है।

धनतेरस को लोग धनत्रयोदशी भी कहते हैं। सुबह से ही घरों में सफाई, दीपक और पूजा की तैयारी शुरू हो जाती है। अगर आप भी आज पूजा और खरीदारी करने वाले हैं, तो पहले शुभ टाइम और पूजा का तरीका समझ लीजिए।

आज पूजा के लिए ये समय रहने वाला है सबसे शुभ

दृक पंचांग के मुताबिक हर शहर में पूजा का मुहूर्त थोड़ा अलग रहने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें