कुआलालंपुर : भारत से हजारों किलोमीटर दूर मलेशिया में इस बार की दीपावली कुछ ऐसी मनाई गई, जिसने वहां रहने वाले भारतीयों का दिल जीत लिया। वहां रहने वाली भारतीय मूल की महिला निकिता जैन ने अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।निकिता ने लिखा है कि मलेशिया में दीपावली से ठीक पहले सरकार ने पूरे देश में हाईवे टोल पर 50% की छूट दे दी, ताकि लोग आसानी से अपने घर जा सकें और अपनों के साथ त्योहार मना सकें।
