Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun 122026

सिर्फ 5 मिनट में गायब हो जाएगा कॉलर का जिद्दी मैल, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

शर्ट के कोलर पर जमे काले और पीले दाग (पसीना और मैल) साफ करने में बहुत मेहनत लगती है, लेकिन आप इन घरेलू और आसान तरीकों से शर्ट की कोलर को आसानी से चमकाया जा सकता है

Image Credit: Instagram

कोलर पर जमे गहरे पीले और काले दागों को हटाने के लिए यह सबसे बेहतरीन उपाय है, चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें

Image Credit: Instagram

बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट

इसे कोलर के दाग वाले हिस्से पर लगाकर पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें, इसे 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें

Image Credit: Instagram

इस्तेमाल का तरीका

सिरका तेल, पसीने और जमी हुई गंदगी को आसानी से पिघला देता है, कोलर पर लिक्विड डिटर्जेंट डालें और सफेद सिरका छिड़कें

Image Credit: Instagram

सफेद सिरका और डिटर्जेंट

इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि दाग ढीले पड़ जाएं, ब्रश की मदद से हल्के हाथों से साफ करें और सामान्य पानी से धो लें

Image Credit: Instagram

इस्तेमाल का तरीका

शैम्पू या डिशवोश में तेल और मैल को काटने की बेहतरीन क्षमता होती है, डिशवोश लिक्विड, बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट या घोल बनाएं

Image Credit: Instagram

डिशवोश लिक्विड या शैम्पू

इस घोल को कोलर पर लगाएं और मुलायम ब्रश से साफ करें, लगभग 10-15 मिनट बाद शर्ट को पानी से अच्छी तरह धो लें

Image Credit: Instagram

इस्तेमाल का तरीका

रोजाना पहनने वाली शर्ट के जिद्दी दागों के लिए दाग वाली जगह पर थोड़ा सादा टूथपेस्ट (सफेद वाला) लगाएं और ब्रश से रगड़ें

Image Credit: Instagram

टूथपेस्ट और टेलकम पाउडर

कोलर को और ज्यादा साफ और सूखा रखने के लिए आप पाउडर का भी यूज कर सकते हैं, 10 मिनट बाद इसे पानी से धो लें, दाग गायब हो जाएंगे

Image Credit: Instagram

पाउडर का यूज

शर्ट पहनने से पहले गर्दन और कोलर पर पाउडर छिड़क लें। यह पाउडर गर्दन के पसीने और तेल को सोख लेता है, जिससे कोलर पर जल्दी पीले या काले दाग नहीं जमते

Image Credit: Instagram

कोलर को गंदा होने से बचाएं

अपनी छत को बनाएं गर्मियों का कूल स्पेस, बिना एसी के भी घर होगा ठंडा
Find out More