Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | MAY 202026

अपनी छत को बनाएं गर्मियों का कूल स्पेस, बिना एसी के भी घर होगा ठंडा

गर्मियों में छत को ठंडा रखकर आप अपने पूरे घर के टेम्परेचर को काफी हद तक कम कर सकते हैं। अपनी छत को समर फ्रेंडली बनाने के 9 आसान तरीके यहां दिए गए हैं, ये उपाय सूरज की तेज किरणों को रिफ्लेक्ट करते हैं और घर को तपते तंदूर जैसा बनने से बचाते हैं

Image Credit: Instagram

छत को ठंडा रखने के लिए रिफ्लेक्टिव पेंट लगाना है। सफेद रंग सूरज की रोशनी को रिफ्लेक्ट कर देता है, जिससे अंदर का टेम्परेचर कम हो जाता है

Image Credit: Instagram

कूल रूफ पेंट

आप ओर्डिनरी फर्श की जगह हीट-प्रूफ टाइलें लगवा सकते हैं। ये टाइलें धूप में गर्म नहीं होतीं और छत के टेम्परेचर को कम करती हैं

Image Credit: Instagram

थर्मल इंसुलेशन टाइलें

शाम या दोपहर में छत पर पानी का छिड़काव करने से गर्मी शांत हो जाती है और छत से नीचे के कमरों में आने वाली गर्मी रुक जाती है

Image Credit: Instagram

छत पर पानी का छिड़काव

छत के एक हिस्से पर या पूरी छत के ऊपर ग्रीन शेड नेट लगाने से सीधी धूप कंक्रीट की छत तक नहीं पहुंच पाती

Image Credit: Instagram

ग्रीन शेड नेट

बैठने की जगह या खुली छत के कुछ हिस्सों को ठंडा रखने के लिए बांस की स्क्रीन टेरेस कैनोपी लगाएं। छाया होने से कंक्रीट गर्म नहीं होता

Image Credit: Instagram

छाता या बांस की चंदवा

गर्मियों में छत पर दरारें होने से हीट और रेडिएशन सीधे घर के अंदर आती है। सीमेंट और फेविकोल की कोटिंग से छत की दरारें भरें

Image Credit: Instagram

वाटरप्रूफिंग

अपनी छत पर गमलों या क्यारियों में पौधे लगाएं। आप टेरेस लोन हरी घास भी बिछा सकते हैं। पौधे आसपास के टेम्परेचर को ठंडा रखते हैं

Image Credit: Instagram

पौधे और घास

अगर छत पर टिन का शेड लगा है, तो यह जल्दी गर्म होता है। हीट-रिफ्लेक्टिव पेंट का यूज करें या पुआल डालकर पानी का छिड़काव करते रहें

Image Credit: Instagram

हल्के रंग के शेड या टिन शेड

यदि छत के नीचे अटारी है, तो हवा के आने-जाने की सही व्यवस्था करें। छत पर वेंटिलेशन सिस्टम लगाने से गर्म हवा बाहर निकल जाती है

Image Credit: Instagram

उचित वेंटिलेशन

लू का नहीं होगा पौधों पर असर! बालकनी गार्डन को ऐसे रखें कूल
Find out More